204 किलो गांजा जब्त (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

मालाड-मालवणी में बड़ी कार्रवाई: 204 किलो गांजा, देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद, 6 गिरफ्तार

Mumbai News: मालाड-मालवणी में पुलिस ने 204 किलो गांजा, एक देसी पिस्तौल और जिंदा कारतूस जब्त कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। करोड़ो की बड़ी खेप जब्त होना शे के नेटवर्क पर बड़ा झटका है।

सोनाली चावरे

Maharashtra News: मालाड-मालवणी इलाके में पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी चोट की है। पुलिस ने 204 किलो गांजा, एक देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, आरोपियों के पास से दो चारपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।

25 अगस्त की शाम पुलिस उपनिरीक्षक डॉ. दीपक हिंदे को एक पुख्ता सूचना मिली। जानकारी के आधार पर मालवणी पुलिस ने छापा मारा और वासिफ हुसैन आशिक हुसैन खान (48) के पास से 1 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया। इस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(ए) और 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

फरार आरोपी नासिक से दबोचा गया

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि संतोष मोरे नाम का आरोपी फरार है। तीन दिन की घेराबंदी के बाद पुलिस ने उसे नासिक जिले के चांदवाड़ टोल प्लाजा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने धुले-नासिक इलाके के चार लोगों से गांजा खरीदा था। इसे भी पढ़ें- गणेशोत्सव के बीच वाघोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

एक ही नेटवर्क से बड़ी खेप पकड़ी

पुलिस ने जब जांच को आगे बढ़ाया तो मालवणी के मढ़ इलाके में मार्वे रोड पर खड़े दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। इन वाहनों में चार लोग सवार थे। तलाशी में 203 किलो गांजा बरामद हुआ। यही नहीं, एक आरोपी के पास से देसी पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस भी मिले।

पुलिस की बड़ी सफलता

इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 204 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी काला बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी खेप का पकड़ा जाना नशे के नेटवर्क पर बड़ा झटका है। जांच अभी जारी है और संभावना जताई जा रही है कि इसके पीछे एक बड़ा गिरोह काम कर रहा है।

Chef Damu Dies: चेन्नई में 72 साल के शेफ दामू का निधन, 617 डिश बनाकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

जलगांव में आरएसएस के पथसंचलन के दौरान पथराव और विरोध-प्रदर्शन, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

...असहाय दर्शक बनकर नहीं रह सकते, मिडिल ईस्ट संकट को लेकर एस जयशंकर का बयान; संवाद और कूटनीति को जरूरी बताया

UP चुनाव से पहले कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, लखनऊ में 200 सीट हक है हमारा के पोस्टर; अखिलेश की बढ़ेगी टेंशन?

कांग्रेस ने ECI के विरोध में रैली के बीच सांसदों को भेजा पत्र, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने को कहा