सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Weather: राज्य में आज आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें क्या आपके शहर में भी होगी बारिश?

Maharashtra Weather Update: राज्य में अगले 48 घंटों में विदर्भ में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट और कोंकण-पुणे में बेमौसम बारिश की चेतावनी। जानें आपके जिले का हाल।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र इस समय प्रकृति के दोहरे वार का सामना कर रहा है। एक तरफ जहां विदर्भ के जिले भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) की चपेट में हैं, वहीं दूसरी ओर कोंकण और पश्चिम महाराष्ट्र में बेमौसम बारिश और गरज के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले 48 घंटे राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं।

विदर्भ में रेड अलर्ट

विदर्भ के जिलों में सूरज का कहर जारी है। आज और कल (25 मई) के लिए मौसम विभाग ने विदर्भ के कई हिस्सों में रेड अलर्ट जारी किया है।

  • इन जिलों में रेड अलर्ट: अकोला, अमरावती और वर्धा में गर्मी की भीषण लहर (Severe Heat Wave) चलने की संभावना है। यहां रविवार को तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया है।
  • ऑरेंज और येलो अलर्ट: चंद्रपुर, नागपुर और यवतमाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि भंडारा, गढ़चिरौली और गोंदिया में लू का येलो अलर्ट है।

हैरान करने वाली बात यह है कि विदर्भ में न केवल दिन तप रहे हैं, बल्कि रातें भी गर्म (Warm Night Condition) होने लगी हैं, जिससे नागरिकों को 24 घंटे राहत नहीं मिल रही है।

6 जिलों में बारिश और आंधी का येलो अलर्ट

एक तरफ जहां विदर्भ जल रहा है, वहीं कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश (Pre-Monsoon Rain) की हलचल तेज हो गई है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए 6 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

  • प्रभावित जिले: रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे (घाट क्षेत्र सहित), कोल्हापुर और सतारा।
  • मौसम का मिजाज: इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, बिजली कड़कने और मध्यम बारिश होने की संभावना है।

क्या है मुंबई का हाल?

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और इसके उपनगरों में भी उमस का माहौल बना हुआ है। पूर्वानुमान के मुताबिक, मुंबई में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। यहां अधिकतम तापमान 35°C और न्यूनतम 28°C के आसपास रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटों के आंकड़े: कहां कितनी गर्मी?

महाराष्ट्र के कई शहरों में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान ब्रह्मपुरी (47.2°C) और वर्धा (47.0°C) में दर्ज किया गया। इसके अलावा चंद्रपुर और अमरावती में भी तापमान 46 डिग्री से अधिक रहा।

  • ब्रह्मपुरी: 47.2°C
  • वर्धा: 47.0°C
  • चंद्रपुर: 46.4°C
  • अमरावती: 46.4°C
  • नागपुर: 45.7°C
  • यवतमाल: 45.4°C
  • गोंदिया: 44.9°C
  • अकोला: 44.8°C
  • वाशिम: 42.6°C
  • जलगाव: 41.9°C
  • छत्रपती संभाजीनगर: 41.4°C
  • परभणी: 41.3°C
  • मालेगाव: 41.2°C
  • बुलढाणा: 41.0°C
  • बीड: 40.5°C

विदर्भ के इन इलाकों में भीषण लू का प्रकोप जारी है, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला