महाराष्ट्र का मौसम (सोर्स: एआई फोटो) 
महाराष्ट्र

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में अगले 96 घंटे भारी! पुणे-नासिक क्षेत्र में अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Maharashtra Weather Today: महाराष्ट्र में मौसम विभाग का भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। पुणे, नासिक, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश की संभावना। जानें आपके जिले का हाल।

गोरक्ष पोफली

Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर रौद्र रूप धारण कर लिया है। IMD ने आज के लिए राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस समय भारत में दो शक्तिशाली मौसम प्रणालियां एक साथ सक्रिय हैं, जिसके कारण अगले 72 से 96 घंटे महाराष्ट्र के लिए अत्यंत गंभीर बताए जा रहे हैं,।

सबसे अधिक चिंताजनक स्थिति पुणे की है, जहां प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, पुणे को अगले 96 घंटों तक भारी बारिश का खतरा है। यहां के घाट क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश की संभावना है, जबकि शहर का तापमान अधिकतम 29°C और न्यूनतम 23°C के आसपास रहने का अनुमान है। पुणे के साथ-साथ नासिक, कोल्हापुर और सातारा के घाट माथों पर भी रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मुंबई और कोंकण के समुद्र तटीय इलाकों में अतिवृष्टि

मुंबई सहित पूरे कोंकण बेल्ट में भारी तबाही वाली बारिश का अंदेशा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगड, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावनाएं  है। मुंबई के लिए अनुमान है कि मौसम हवाओं के साथ बारिश वाला रहेगा। पूरे उत्तर और दक्षिण कोंकण में वस्तृत वर्षा का पूर्वानुमान है, जिसका अर्थ है कि 75% से अधिक स्टेशनों पर बारिश दर्ज की जाएगी।

विदर्भ और मराठवाड़ा में गरज-चमक के साथ बौछारें

विदर्भ और मराठवाड़ा के क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय रहेगा। नागपुर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी, यहां अधिकतम तापमान 30°C तक जा सकता है। अकोला, अमरावती, बुलढाणा, वर्धा, वाशिम और यवतमाल जैसे जिलों में मध्यम से जोरदार बारिश के साथ तूफानी हवाएं चलने का अनुमान है। मराठवाड़ा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड में भी गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है।

तापमान और स्काईमेट का पूर्वानुमान

हालांकि अगस्त 2026 के लिए समग्र रूप से कम बारिश (LPA का 92%) का संकेत दिया है, लेकिन अगस्त माह की शुरुआत काफी आक्रामक होने वाली है। उत्तर मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। आंतरिक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

सावधानी और प्रशासन की तैयारी

मौसम विभाग ने 20 राज्यों सहित महाराष्ट्र के लिए जो अलर्ट जारी किया है, उसे देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से नदी किनारे रहने वाले लोगों और पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सावधानी बरतने को कहा गया है क्योंकि मेघगर्जना और बिजली कडकडाने की प्रबल संभावना है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम