Representative Photo:File 
महाराष्ट्र

कोल्हापुर में पंचगंगा नदी में जल स्तर बढ़ा, तकनीकी गड़बड़ी के बाद खुल गया था राधानगरी बांध का सर्विस गेट

आसिफ सईद

पुणे (महाराष्ट्र): महाराष्ट्र (Maharashtra) के कोल्हापुर (Kolhapur) जिले में बुधवार को तकनीकी खराबी के कारण राधानगरी बांध (Radhanagari Dam) का एक सर्विस गेट (Service Gate) खुल जाने के बाद पंचगंगा नदी (Panchganga River) में जल स्तर (Water Level) बढ़ना शुरू हो गया। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन ने तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों से नदी में न जाने की अपील की है, क्योंकि जल स्तर चार से पांच फुट तक बढ़ने का अनुमान है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार राधानगरी बांध का एक सर्विस गेट सुबह करीब साढ़े नौ बजे अचानक खुल गया, जब फाटकों पर मरम्मत का काम हो रहा था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘विद्युत टीम द्वारा प्रारंभिक जांच से पता चला है कि शॉर्ट सर्किट के कारण स्वचालित सर्विस गेट खुल गया। जल संसाधन विभाग की तकनीकी टीम को भेजा गया है और गेट को बंद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि वर्तमान में बांध से 4,000 क्यूसेक की दर से पानी बह रहा है और पंचगंगा नदी में जल स्तर चार से पांच फुट बढ़ने का अनुमान है।

जिलाधिकारी राहुल रेखावर ने लोगों से मछली पकड़ने, कपड़े धोने और मवेशियों को नहलाने या किसी अन्य गतिविधि के लिए बाहर निकलने से बचने की अपील की। 

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट

दिल्ली में CNG पंप पर ट्रक में ब्लास्ट से हड़कंप, अब तक 3 की मौत, कई लोग घायल

बिहार को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा! नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी होगी सुपरफास्ट, 4-लेन प्रोजक्ट को मिली मंजूरी