महाराष्ट्र में अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना (फोटो सौजन्यः पीटीआई) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र के यवतमाल-भंडारा समेत इन जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, पुणे के स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटे में राज्य में बारिश तेज होगी। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पुणे शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों को छुट्टी घोषित कर दी गई है।

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश जारी है। मराठवाडा से लेकर विदर्भ तक बारिश ने हाहाकार मचाकर रखा है। मुंबई, कोंकण और पुणे में लगातार बारिश जारी है। बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर है। इस बीच आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अगले 48 घंटे में राज्य में बारिश तेज होगी। भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए पुणे शहर के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिन तक बारिश जारी रहने की संभावना है। वहीं कुछ जिलों में मुसलाधार बारिश होने का अनुमान है। विदर्भ के भंडारा, चंद्रपुर और यवतमाल जिले के लिए भारी बारिश के मद्देनजर रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई समेत उपनगरों में भी भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी भारी बारिश होने की अनुमान है। आईएमडी ने मुंबई, कोंकण के रायगढ़ और रत्नागिरी जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने पुणे में भी अगले 48 घंटे में मुसलाधार बारिश होने का अनुमान लगाया है।

नागपुर में येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सतारा में बारिश की तीव्रता बढ़ने का अनुमान लगाया है। आईएमडी ने अकोला, अमरावती, नागपुर, भंडारा, ठाणे और पालघर के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मराठवाडा के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड परभणी और धाराशिव में हल्की बारिश होने की संभावना है। पुणे जिले में हो रही भारी बारिश के चलते खडकवासला बांध ओवरफ्लो हो गया है। बांध से भारी मात्रा नें पानी छोडा जा रहा है।

पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश

पुणे में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके मद्देनजर जिला अधिकारी डॉ. सुहास दिवसे ने 25 जुलाई को भोर, मावल, मुलशी, हवेली तहसील क्षेत्र के और पुणे शहर के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी