वन विभाग (सोर्स: सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र सरकार ने वन विभाग में किया बड़ा फेरबदल, 229 RFO, 23 ACF के तबादले

महाराष्ट्र सरकार द्वारा वन विभाग के अधिकारियों की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल किया गया है। वनपरिक्षेत्र अधिकारियों और सहायक वनसंरक्षकों के तबादले और प्रमोशन दिया गया है।

आकाश मसने

नागपुर: महाराष्ट्र सरकार द्वारा वन विभाग के अधिकारियों की पोस्टिंग में बड़ा फेरबदल किया गया है। इसके तहत वनपरिक्षेत्र अधिकारियों (आरएफओ) और सहायक वनसंरक्षकों (एसीएफ) के तबादले और प्रमोशन दिया गया है। शुक्रवार को जारी किए गए आदेशों के तहत राज्य भर में कुल 229 वनपरिक्षेत्र अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति की गई है। इसी के साथ कुल 23 सहायक वनसंरक्षक के ट्रांसफर किए गए हैं।

नागपुर जिले में कुल 17 आरएफओ की बदली की गई है। इसके तहत पवनी (एकसंघ नियंत्रण घटक), पेंच टाइगर रिजर्व के आरएफओ जयेश राजाराम तायडे को पेंच के चोरबाहुली (वन्यजीव) के आरएफओ का पदभार दिया गया है। चोरबाहुली (वन्यजीव) के आरएफओ राहुल मनोहरराव शिंदे को रामटेक वन क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। वडसा वन विभाग के आरएफओ लक्ष्मीकांत मोरेश्वर ठाकरे पवनी के नए आरएफओ होंगे।

ऋषिकेश पाटिल को सह्याद्री टाइगर रिजर्व भेजा गया

सेमिनरी हिल्स की आरएफओ सारिका वैरागडे का तबादला वर्धा में किया गया है। उनकी जगह प्रकाश केशवराव भडांगे को सेमिनरी हिल्स की जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवलापार (प्रादेशिक) के आरएफओ ऋषिकेश सुधाकर पाटिल का तबादला सह्याद्री टाइगर रिजर्व में किया गया है।

वहीं कलमेश्वर वन क्षेत्र की आरएफओ शीतल गुलाबरावजी कर्नासे को दक्षिण उमरेड की कमान सौंपी गई है। कोंढाली (प्रादेशिक) के आरएफओ निशिकांत होमदेव कापगते का तबादला पथक क्र. 1, नागपुर विभाग में किया गया है। नरखेड़ (प्रादेशिक) के वनपरिक्षेत्र अधिकारी दिगंबर नामदेव बल्की का तबादला चंद्रपुर में किया गया।

हिंगना (प्रादेशिक) की आरएफओ रीना पंजाबराव राठोड़ कलमेश्वर की कमान संभालेंगी। नंदुरबार वन विभाग के आरएफओ मंगेश रामदास चौधरी का तबादला पेंच टाइगर रिजर्व में किया गया है। गोंदिया के फरीदुरहीमा आझमी को नरखेड़ वन क्षेत्र के आरएफओ का पदभार सौंपा गया है।

ACF मलवे को भेजा भंडारा

वन विभाग के आरएफओ समेत सहायक वनसंरक्षक (एसीएफ) के भी तबादले किए गए हैं। इसके तहत नागपुर विभाग की एसीएफ प्रिया दौलतराव मलवे का तबादला बतौर एसीएफ भंडारा में सामाजिक वनीकरण में किया गया है। उनकी जगह बोर टाइगर रिजर्व के एसीएफ रवींद्र बाबूराव कोडावार को नागपुर विभाग में बतौर एसीएफ की जिम्मेदारी दी गई है।

MLC Election 2026 LIVE: 4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग शुरू, 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

ज्ञानेश कुमार की कुर्सी पर खतरा? ओम बिरला के बयान से CEC को हटाने की मांग ने पकड़ा जोर

IMD Weather Alert: तमिलनाडु-केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट