मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस डिजाइन फोटो
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र कैबिनेट के 4 बड़े फैसले: 2029 तक नशामुक्ति का लक्ष्य, कुकडी परियोजना के लिए 5,704 करोड़ मंजूर

Maharashtra Cabinet Decisions: महाराष्ट्र कैबिनेट ने 4 बड़े फैसलों को मंजूरी दी। 2029 तक नशामुक्ति, सरकारी कैंटीन में हेल्थ-फ्रेंडली खाना, सोलापुर एलिवेटेड रोड और कुकडी सिंचाई परियोजना को मंजूरी मिली।

आकाश मसने

Maharashtra Cabinet Decisions: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार उपस्थित रहीं, जबकि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किसी कारणवश शामिल नहीं हो सके। इस बैठक में राज्य के विकास और सार्वजनिक कल्याण को ध्यान में रखते हुए चार अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई गई है।

2029 तक महाराष्ट्र को नशामुक्त बनाने का संकल्प

'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने वर्ष 2029 तक राज्य से नशीले पदार्थों का पूरी तरह उन्मूलन करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए गृह विभाग की ओर से एक व्यापक और एकीकृत 'होल-ऑफ-गवर्नमेंट अप्रोच' नीति की घोषणा की गई है। इसके अंतर्गत सभी संबंधित विभाग मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे।

सरकारी कार्यक्रमों और कैंटीन में मिलेगा हेल्थ-फ्रेंडली खाना

अन्न एवं औषधि प्रशासन (FDA) के आयुक्त तुकाराम मुंढे की कार्रवाइयों का असर इस बैठक में साफ देखने को मिला। सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए सरकार ने नियम बनाया है कि अब सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी बैठकों, कार्यक्रमों तथा परिसरों के कैंटीन में पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ रखना अनिवार्य होगा। संतुलित मेनू लागू करने से सरकारी अधिकारियों और आम नागरिकों के स्वास्थ्य में सुधार का लक्ष्य रखा गया है।

सोलापुर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को मिला 'सार्वजनिक प्रोजेक्ट' का दर्जा

लोक निर्माण विभाग (PWD) से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में सोलापुर शहर के पुराना पुणे नाका से बोरामणी नाका तक के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट को बेहद जरूरी सार्वजनिक परियोजना घोषित किया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 65 पर स्थित इस प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक सरकारी जमीन अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को आसानी से हस्तांतरित की जा सकेगी, जिससे यातायात की समस्या से राहत मिलेगी।

कुकडी सिंचाई परियोजना के लिए 5,704 करोड़ रुपये मंजूर

जल संसाधन विभाग के एक बड़े फैसले के तहत पुणे जिले की कुकडी पाटबंधारे परियोजना के लिए 5,704 करोड़ रुपये के बजट को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस बजट से सिंचाई व्यवस्था में सुधार होगा और लगभग 1,44,912 हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी उपलब्ध हो सकेगा। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे तौर पर लाभ पहुंचेगा।

अमित शाह के कार्यक्रम में मुस्लिम अधिकारियों की एंट्री बैन, महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

क्या बदलेगा महाराष्ट्र-कर्नाटक का नक्शा? सीमा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट से बड़ा अपडेट, जानिए CJI ने क्या कहा

Bristy Mukherjee Suicide: ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में थीं बृष्टि

देश की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस, राहुल गांधी के डेड इकोनॉमी वाले बयान पर भड़के सांसद रविशंकर प्रसाद

दिल्ली मार्च पर लगा ब्रेक, केंद्र के आश्वासन के बाद CJP ने बदला मूड; जानिए SC में क्या हुआ