File - Photo 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: ठाणे में बाईपास सड़क पर गिरा बड़ा पत्थर, यातायात बाधित

वैष्णवी वंजारी

ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में मुंब्रा बाईपास सड़क पर एक बड़ा पत्थर गिरने से वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे के नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासिन तडवी ने कहा कि सोमवार को रात में 11 बजकर करीब 30 मिनट पर बाईपास पर एक मंदिर के नजदीक एक बड़ा पत्थर गिर गया जिससे कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन मुंब्रा बाईपास पर यातायात मंगलवार को सुबह तक प्रभावित रहा। 

अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल कर्मचारी और आपदा प्रबंधन के एक दल ने मौके पर पहुंचकर पूरी रात बड़े पत्थर और सड़क पर बिखरे हुए मलबे को हटाया। उन्होंने कहा कि अथक प्रयास के बाद मंगलवार को सुबह नौ बजे तक सड़क से मलबा हटा दिया गया और यातायात सेवा फिर से बहाल हो गई।  ठाणे में पिछले कुछ दिनों से भारी वर्षा हो रही है। (एजेंसी)

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म