देवेंद्र फडणवीस, अमित शाह और चंद्रशेखर बावनकुले (फोटो: ANI) 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सीट बंटवारे पर मंथन, अमित शाह से मिले फडणवीस और बावनकुले

उपमुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस तथा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सोमवार की रात अचानक दिल्ली पहुंच गए। वहां उन्होंने विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे और 3 सितंबर को होनेवाले राज्यसभा चुनाव के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन लिया।

शुभम सोनडवले

मुंबई. लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली शर्मनाक हार से आहत बीजेपी का शीर्ष नेतृत्व आगामी महीनों में होनेवाले विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत के साथ पिछली हार के गम से उबरना चाहता है। इसलिए महाराष्ट्र बीजेपी सहित उसका शीर्ष नेतृत्व विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर जुट गया है। इसी संबंध में चर्चा व मार्गदर्शन के लिए उपमुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र बीजेपी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस तथा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले सोमवार की रात अचानक दिल्ली पहुंच गए। वहां उन्होंने विधानसभा चुनाव में सहयोगी दलों के साथ सीटों के बंटवारे और 3 सितंबर को होनेवाले राज्यसभा चुनाव के संबंध में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा की तथा उनका मार्गदर्शन लिया।

बताया जा रहा है कि दिल्ली में देवेंद्र और बावनकुले की अमित शाह के साथ करीब डेढ़ घंटे चर्चा चली। सूत्रों का ऐसा कहना है कि इस मुलाकात के दौरान चुनाव में सीटों के बंटवारे, बीजेपी के उम्मीदवार एवं चुनाव प्रचार के रोडमैप पर तो चर्चा हुई तो वहीं शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं के बीजेपी पर बार-बार किए जा रहे हमले तथा युति तोड़ने की चुनौती की शिकायत की तो वहीं अजीत पवार द्वारा युती धर्म के खिलाफ राकां विधायक नवाब मलिक की बेटी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर बीजेपी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने की जानकारी भी दोनों नेताओं ने शाह को दी।

राणे, शेलार, पंकजा को बड़ी जिम्मेदारी

लोकसभा चुनाव में मराठा आंदोलन के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए बीजेपी राज्य के हर वर्ग के वोटरों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर रही है। विधानसभा चुनाव से पहले हर तबके को पार्टी के साथ जोड़ने के लिए बीजेपी ने अपने पुराने नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद नारायण राणे, बीजेपी मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार व विधायक पंकजा मुंडे का नाम प्रमुख रूप से लिया जा रहा है। देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में इन नेताओं को मराठा, ओबीसी, दलित और आदिवासियों को पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी दी गई है। ताकि विधानसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल किए जा सकें।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात