वरोरा विधानसभा चुनाव 2024 
महाराष्ट्र

वरोरा विधानसभा सीट: वरोरा विधानसभा सीट: कांग्रेस बरकरार रखना चाहेगी बादशाहत, महायुति की वापसी पर रहेगी नजर

वरोरा विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर उपचुनाव समेत 14 बार चुनाव हो चुका है। जिसमें से सबसे ज्यादा 10 बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई है।

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी घोषणा कर दी। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस रखी है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली है।

चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। हालांकि चुनाव का ऐलान दशहरे के बाद करने के लिए आयोग ने कहा था।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि आगामी चुनाव में जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए वरोरा विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

1962 से अस्तित्व में है वरोरा विधानसभा सीट

वरोरा विधानसभा चंद्रपुर जिला और इसी लोकसभा के अन्तर्गत आता है। वरोरा विधानसभा सीट 1962 से अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर उपचुनाव समेत 14 बार चुनाव हो चुका है। जिसमें से सबसे ज्यादा 10 बार कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। जबकि एक-एक बार जनता दल, निर्दलीय और शिवसेना ने जीत हासिल की है वहीं जो सबसे ज्यादा ध्यान देने वाली बात है वो ये इस सीट पर एक भी बार बीजेपी यहां एक भी बार नहीं जीत पाई है। अगर महाराष्ट्र चुनाव 2024 पर

संख्या इलेक्शन ईयर उम्मीदवार का नाम चुनाव पार्टी का नाम
1. 1962 दादासाहेब देवताले कांग्रेस
2. 1967 दादासाहेब देवताले कांग्रेस
3. 1972 दादासाहेब देवताले कांग्रेस
4. 1978 नीलकंठराव यशवंतराव शिंदे कांग्रेस (I)
5. 1980 दादासाहेब देवताले कांग्रेस (I)
6. 1985 मोरेश्वर विट्ठलराव टेमुर्डे निर्दलीय
7. 1990 मोरेश्वर विट्ठलराव टेमुर्डे जनता दल
8. 1995 संजय वामनराव देवताले कांग्रेस
9. 1999 संजय वामनराव देवताले कांग्रेस
10. 2004 संजय वामनराव देवताले कांग्रेस
11. 2008 संजय वामनराव देवताले कांग्रेस
12. 2009 संजय वामनराव देवताले कांग्रेस
13. 2014 सुरेश धानोरकर शिवसेना
14. 2019 प्रतिभा धानोरकर कांग्रेस

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बार जनता ने कांग्रेस को चुना है। वहीं पिछले चुनाव में भी कांग्रेस जीती थी। इस सीट की हिस्ट्री देखें तो कांग्रेस की बादशाहत बरकार रही है। ऐसे में यहां तो कांग्रेस के ही जीतने का समीकरण बनता दिख रहा है। महागठबंधन का भी असर देखने को मिलेगा। वहीं महायुति की वापसी पर नजर रहेगी। पिछले चुनाव में महायुति की शिवसेना दूसरे नंबर पर थी। ये तो पक्का है कि 2024 विधानसभा चुनाव में इस सीट चुनाव दिलचस्प होगा।

जम्मू-कश्मीर में BJP प्रदर्शन के दौरान बवाल, कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प; लाठीचार्ज से मचा हड़कंप

MS Dhoni के 100 करोड़ मानहानि केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने स्वीकार की संपत कुमार की ये 3 मांगें

नेपाल में बाढ़ से 1000 से अधिक मौतें, भारत से मदद जारी, जानिए 5वें विमान से क्या-क्या भेजा गया

हरियाणा: हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे