महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 
महाराष्ट्र

चारकोप विधानसभा सीट: BJP चौका लगाने को तैयार, कांग्रेस भी खाता खोलने को होगी बेकरार

2009 से चारकोप विधानसभा सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती आ रही है। वहीं कांग्रेस हर बार दूसरे व तीसरे पायदान पर रही। वहीं अगर हम इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशत को देखें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच 12 से लेकर 50 प्रतिशत तक वोटो का अंतर है।

साक्षी सिंह

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। यहां चुनाव एक चरण में 20 नवंबर को होना है। वहीं चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने कमर पहले से ही कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल दलों ने सीटें भी तय कर ली है।

288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांति पूर्ण तरीके से हो इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा- निर्देश दे दिया है। वहीं बीजेपी अपने 146 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर चुका है। कांग्रेस अब तक 99 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर चुकी है। NCP अजित पवार ने 49 कैंडिडेट और NCP शरद पवार 83 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 80 उम्मीदवारों और शिंदे गुट की शिवसेना 65 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।

ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी। इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगा, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए चारकोप विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।

2009 से अस्तित्व में है चारकोप विधानसभा सीट

चारकोप विधानसभा सीट 2008 परसीमन के बाद बना। 2009 में पहली बार ये विधानसभा अस्तित्व में है। तब से इस सीट पर 3 बार चुनाव हुआ है। चारकोप विधानसभा सीट राज्य के उत्तरी मुंबई लोकसभा सीट के अंतर्गत आती है। चारकोप विधानसभा सीट पर तीनों बार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

कैसा रहा मुकाबला

2009 विधानसभा चुनाव परिणाम

राजनीतिक दल उम्मीदवार वोट संख्या वोट प्रतिशत
भारतीय जनता पार्टी योगेश सागर 58,687 45.74
कांग्रेस भारत पारेख 42,324 32.98
एमएनएस  दीपक देसाई 23,268 18.13
सीपीआई अखिलेश गौड़ 1,539 1.20
बीवीए प्रदीप काबरे 750 0.58

2014 विधानसभा चुनाव परिणाम

राजनीतिक दल उम्मीदवार वोट संख्या वोट प्रतिशत
 भाजपा योगेश सागर 96,097 60.19
एसएचएस शुभदा गुडेकर 31,730 19.87
कांग्रेस  भरत पारेख 21,733 13.61
एमएनएस दीपक देसाई  5,654 3.54
नोटा उपरोक्त में से कोई नहीं 1,363 0.85

2019 विधानसभा चुनाव परिणाम

राजनीतिक दल उम्मीदवार वोट संख्या वोट प्रतिशत
भाजपा योगेश सागर 108,202 71.10
कांग्रेस कालू बुधेलिया 34,453 22.64
वीबीए मॉरिस किन्नी 2,523  1.66
बसपा फारुख अब्दुल मन्नान खान 1,037 0.68
एसवीपीपी जनार्दन गुप्ता 400 0.26
निर्दलीय मोहम्मद आजाद अंसारी 358 0.24
बीएमपी मोहम्मद इब्राहिम खान 292 0 .19
नोटा उपरोक्त में से कोई नहीं 4,927 3.24

2024 में क्या होगा जनता का मूड

अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि 2009 से चारकोप विधानसभा सीट पर लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती आ रही है। वहीं कांग्रेस हर बार दूसरे व तीसरे पायदान पर रही। वहीं अगर हम इन दोनों पार्टियों की वोट प्रतिशत को देखें तो बीजेपी और कांग्रेस के बीच 12 से लेकर 50 प्रतिशत तक वोटो का अंतर है। खैर इन आंकड़ों को देखें तो बीजेपी से पार पाना कांग्रेस के लिए आसान नहीं होगा।

वैसे अगर जनता ने बदलाव का मूड बना लिया तो वोट प्रतिशत की खाई को पाटना बड़ी बात नहीं है। हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था। बता दें कि बीजेपी ने इस बार भी लगातार चौथी बार योगेश सागर को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने यशवंत जयप्रकाश सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है।

हथनीकुंड बैराज में ट्रेनिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहे 5 जवान, 2 कमांडो लापता

सिंबल और नाम की लड़ाई पर होगा फैसला, सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के अधिकार पर सुनवाई, दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे

NHAI टोल में बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली-UP-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में एक्शन

गरीबों का अनाज खा गए अधिकारी, दिल्ली FCI डिपो से चंपत किया 28 करोड़ का चावल तो हमलावर हुई AAP, 8 पर FIR

PM मोदी के जन्मदिन पर BJP का मेगा प्लान, वडनगर से वाराणसी तक निकलेगी यात्रा, युवाओं के लिए भी खास प्लान तैयार