Baramati-Rahuri By Elections Voting Rules And Documents: महाराष्ट्र के पुणे जिले की बारामती और अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की हैं। यह उपचुनाव न केवल स्थानीय समीकरणों के लिए, बल्कि राज्य की राजनीति के लिएभी अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अगर आप बारामती या राहुरी विधानसभा के मतदाता है तो और मतदान करने जा रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। इसमें आपको मतदान से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और लंबी कतारों से बचने के लिए मतदाताओं को समय पर पहुंचने की सलाह दी गई है। सभी बूथों पर EVM और VVPAT मशीनों का उपयोग किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
वोट डालने के लिए आपका नाम मतदाता सूची (Electoral Roll) में होना अनिवार्य है। पहचान के लिए मुख्य दस्तावेज वोटर आईडी कार्ड (EPIC) है। यदि आपके पास वोटर आईडी नहीं है, तो आप निम्नलिखित 12 वैकल्पिक दस्तावेजों में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।
मोबाइल फोन प्रतिबंधित: मतदान केंद्र के भीतर मोबाइल फोन, कैमरा या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।
आदर्श आचार संहिता: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का प्रचार या राजनीतिक नारेबाजी प्रतिबंधित है।
मदद के लिए: यदि आपको अपना बूथ नंबर या क्रम संख्या नहीं पता है, तो आप 'Voter Helpline App' का उपयोग कर सकते हैं या बूथ पर मौजूद BLO से सहायता ले सकते हैं।
इन दोनों सीटों के चुनावी नतीजे 4 मई, 2026 को घोषित किए जाएंगे। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करें और भारी संख्या में मतदान करें।
यह भी पढ़ें:- बारामती-राहुरी उपचुनाव: किस सीट पर कौन-कौन और कितने उम्मीदवार मैदान में? यहां समझें पूरा समीकरण
बारामती: पुणे जिले की बारामती विधानसभा सीट महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन के कारण खाली हुई थी। यहां महायुति की ओर से अजित पवार की पत्नी और राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनावी मैदान में है। वहीं उनके खिलाफ किसी भी मुख्य विपक्षी पार्टी ने उम्मीदवार नहीं उतारा है। इस पर सुनेत्रा पवार के अलावा 22 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में है।
राहुरी: भाजपा विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन के बाद अहिल्यानगर जिले की राहुरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। यहां भाजपा ने उनके पुत्र अक्षय कर्डिले को मैदान में उतारा है। वहीं उनके खिलाफ शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे मुख्य उम्मीदवार होंगे। इस सीट पर कुल 7 प्रत्याशी मैदान है।