Representative Photo 
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र: होली का रंग धुलने के लिए नदी पर पहुंचा था 21 साल का छात्र, पानी में डूबने से मौत

दामिनी सिंह

पुणे : महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे जिले में मंगलवार को होली (Holi) खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ नदी में गए इंजीनियरिंग का एक 21 वर्षीय छात्र नदी में डूब गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि जलगांव निवासी जयदीप पाटिल तलेगांव दाभाडे के डी वाई पाटिल इंजीनियरिंग कॉलेज में तृतीय वर्ष का छात्र है। 

जो 10 अन्य दोस्तों के साथ त्योहार मनाने के बाद रंग धोने के लिए पास की इंद्रायणी नदी में गया था। तालेगांव एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया, “उसके दोस्त नदी के किनारे पर थे, वहीं पाटिल गहरे पानी में चला गया और अपना संतुलन खो बैठा। 

उसके दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद बचाव अभियान शुरू किया गया। दोपहर करीब ढाई बजे उसका शव बाहर निकाला गया।” डूबने की एक अन्य घटना में, मुंबई के जुहू समुद्र तट से दूर अरब सागर में एक 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। (एजेंसी)

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की

UP TOP-10 NEWS: 'काशी-तमिल संगमम' का भव्य शुभारंभ, परिसीमन बिल को लेकर छिड़ी रार, क्या हुआ दिनभर जानें इधर...

मुंबई: मध्य रेल के मेन-हार्बर लाइन पर रविवार को मेगा ब्लॉक, पनवेल-कलंबोली के लिए रात में होगा विशेष ब्लॉक

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत