महा मेट्रो के संयुक्त प्रबंधक महेश मोरोने (सौ. Navbharat ) 
महाराष्ट्र

गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में हुआ इंडक्शन प्रोग्राम, महामेट्रो के मोरोने ने किया छात्रों से आह्वान

हाल ही में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमें महामेट्रो के मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन विभाग के जनरल मैनेजर महेश मोरोने ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी।

अपूर्वा नायक

Nagpur News: स्थानीय महामेट्रो के संयुक्त प्रबंधक, मल्टीमॉडल इंटीग्रेशन विभाग के प्रभारी अधिकारी महेश मोरोने ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का उचित उपयोग और प्रबंधन, जैव विविधता का संरक्षण, पर्यावरण पर हानिकारक प्रभावों को कम करना और कार्बन उत्सर्जन को कम करने वाली तकनीकों का विकास करके पर्यावरण की देखभाल करना आज के इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख चुनौतियां हैं।

इंजीनियरिंग के छात्र पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मोरोने शासकीय पॉलिटेक्निक संस्था में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को संबोधित कर रहे थे। संस्था में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मानदंडों के अनुसार विद्यार्थी प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्राचार्य डॉ. आरपी मोगरे ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी मोगरे ने की। इस अवसर पर डॉ. वीएच मानकर एवं डॉ. एसआर कुकड़पवार उपस्थित थे। एआईसीटीई के दिशानिर्देशों के अनुसार व्यक्तित्व विकास, योग एवं ध्यान, करिअर मार्गदर्शन, सॉफ्ट स्किल्स, साइबर सुरक्षा, समय प्रबंधन, तनाव प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण, दृष्टिकोण निर्माण, गणित के साथ मस्ती, संस्थान एवं विभागीय भ्रमण जैसे विविध विषयों को शामिल किया गया है।

छात्रों का किया मार्गदर्शन

कार्यक्रम में अनेक बहुमुखी वक्ताओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। शासकीय तकनीकी संस्थान नागपुर बच्चों के बौद्धिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास पर भी जोर देता है। इस बारे में संबंधित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संस्थान में संचालित विभिन्न छात्र अध्यायों- जिमखाना, आईएसटीई, आईईएल, हॉबी क्लब की जानकारी दी. डॉ. मानकर, डॉ. कुकड़पावर, डॉ. रायलू, डॉ. सुरेन्द्र गोले ने भी मार्गदर्शन किया।

इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक वातावरण के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा भी दी। प्राचार्य मोगरे के नेतृत्व में इंडक्शन प्रोग्राम के मुख्य समन्वयक प्रो. अमरदीप खोबरागड़े, सहयोगी अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थी प्रतिनिधि वाचमू ने अथक परिश्रम किए।

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद