राम मंदिर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
महाराष्ट्र

मालेगांव मामले में बरी होने के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे कर्नल पुरोहित, जानें क्या कहा?

Prasad Purohit: मालेगांव विस्फोट मामले में बरी हुए कर्नल पुरोहित ने अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया, इसे 'देश की आस्था का प्रतिबिंब' बताया। उन्होंने मंदिर की भव्यता और श्रद्धालुओ की सराहना की।

अर्पित शुक्ला

Ayodhya News: महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में हाल ही में बरी हुए लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में दर्शन किये और मंदिर को ‘पूरे देश की आस्था का प्रतिबिंब' करार दिया। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित ने शुक्रवार को पत्रकारों से कहा, “अयोध्या में बहुत ही पावन माहौल है। राम मंदिर की भव्यता, जो मैंने पहले कभी सुनी या तस्वीरों में देखी थी, उससे कहीं बढ़कर है। यह पूरे देश की आस्था का प्रतिबिंब है।”

उन्होंने कहा, “जिस तरह से श्रद्धालु आ रहे हैं, जो स्वयंसेवक काम कर रहे हैं, उनकी जितनी भी प्रशंसा की जाए कम है। राम मंदिर में भारत की सच्ची भावना दिखाई देती है, जहां हर क्षेत्र के लोग दिखाई देते हैं।” पुरोहित ने कहा, “मैं पहले भी काम के सिलसिले में अयोध्या आ चुका हूं। उस समय यहां ज्यादा विकास नहीं हुआ था। आज अयोध्या मानो ‘राजमाता' जैसी लगती है।”

समर्पण भाव से राष्ट्र की सेवा

उन्होंने कहा, “जिस तरह लोग गहरी आस्था के साथ रामलला के दर्शन के लिए आते हैं, उसी तरह हम भी उसी समर्पण भाव से राष्ट्र की सेवा करते हैं। आम लोगों और सेवा करने वालों में कोई अंतर नहीं है, और भावनाएं एक जैसी हैं।” मुंबई की एक विशेष अदालत ने 31 जुलाई को मालेगांव विस्फोट मामले के सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया था।

मालेगांव मामला?

यह फैसला 29 सितंबर, 2008 को मुंबई से लगभग 200 किलोमीटर दूर मालेगांव शहर में एक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल में विस्फोटक लगाकर धमाका करने के मामले में 17 साल बाद आया था। विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 101 अन्य लोग घायल हुए थे। इस मामले में बरी होने वाले अन्य लोगों में भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर, मेजर रमेश उपाध्याय (सेवानिवृत्त), अजय राहिरकर, सुधाकर द्विवेदी, सुधाकर चतुर्वेदी और समीर कुलकर्णी शामिल थे।

मालेगांव पर बनेगी फिल्म

साल 2008 में मालेगांव में हुए बम धमाके पर फिल्म बनने जा रही है। इस फिल्म का नाम मालेगांव फाइल्स रखा गया है। फिल्म के टाइटल की अनाउंसमेंट कर दी गई है। इस फिल्म का निर्देशन राजीव एस रुइया करने वाले हैं। यह फिल्म 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके की असली कहानी पर आधारित होगी।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां