सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया ) 
लातूर

Vilasrao Deshmukh पर विवाद के बाद फडणवीस का डैमेज कंट्रोल, बोले-‘हमारे मन में पूरा सम्मान’

Devendra Fadnavis: विलासराव देशमुख को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बयान से उपजे विवाद पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लातूर में डैमेज कंट्रोल किया।

अपूर्वा नायक

CM Devendra Fadnavis On Vilasrao Deshmukh: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि राज्य के पूर्व सीएम विलास राव देशमुख के प्रति हमारा पूरा सम्मान है। उन्होंने कहा कि देशमुख ने महाराष्ट्र को बनाने में अहम भूमिका निभाई है।

फडणवीस ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के बयान पर डैमेज कंट्रोल करते हुए कहा कि हमारे नेता ने अपने बयान के लिए माफ़ी मांग ली। ऐसे में इस विवाद को अब खत्म कर देना चाहिए। फडणवीस ने यह बात बुधवार को लातूर महानगरपालिका के लिए आयोजित प्रचार सभा में कही।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चव्हाण ने अपने एक बयान में लातूर से विलासराव की यादें मिटा दिए जाने की बात कही थी। इस वजह से वे बड़ी मुसीबत में फंस गए थे। विलासराव का लातूर समेत पूरे महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान है।

यहां तक कि विपक्ष के नेता भी उनके कार्यों की सराहना करते हैं। ऐसे में चौतरफा घिरने के बाद चव्हाण ने अपने इस बयान के लिए महकी मांग ली हैं। लेकिन उनके बयान से लातूर में बीजेपी के चुनाव प्रचार को धक्का लगा है। ऐसे में अब मरहम लगाने के लिए सीएम वहां पहुंचे थे।

लातूर से बड़े नेता उभर कर सामने आए

सीएम फडणवीस ने आगे कहा कि लातूर एक ऐसी धरती है जिसने महाराष्ट्र को बहुत बड़े पैमाने पर लीडरशिप दी है। इसमें पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकुरकर का जिक्र होना जरूरी है। उन्होंने मेयर से लेकर लोकसभा स्पीकर व देश के होम मिनिस्टर तक का सफर तय किया।

इसी तरह, शिवाजीराव पाटील निलंगेकर हों या पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, जिनकी लातूर में एक अलग पहचान है। सही मायने में विलासराव देशमुख एक ऐसा नाम है जिन्होंने पार्टी से आगे बढ़कर महाराष्ट्र के डेवलपमेंट में अहम रोल निभाया है, इसलिए हम उनका सम्मान करते हैं। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है।

गलती से बोल गए चव्हाण

फडणवीस ने कहा कि दो दिन पहले हमारे स्टेट प्रेसिडेंट यहां आए थे। वह बोलना चाहते थे, पॉलिटिकल तौर पर हम एक नया रिकॉर्ड बनाना चाहते थे। लेकिन शायद उन्होंने शब्द गलत चुन लिए, उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली है।

लेकिन मैं पब्लिकली कहता हूं, भले ही हमारी लड़ाई कांग्रेस पार्टी से है, लेकिन विलासराव देशमुख के लिए हमारे मन में बहुत सम्मान है। अब यह देखना अहम होगा कि चव्हाण के बयान से लातूर में बीजेपी को जो क्षति हुई है, वह फडणवीस के बयान से किस हद तक दूर होती है।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब