लाडकी बहिन योजना डिजाइन फोटो
महाराष्ट्र

लाडकी बहिन योजना: अगस्त की ₹1,500 की किस्त आज से खातों में आएगी, सितंबर की तारीख पर अभी फैसला नहीं

Ladki Bahin Yojana Installment: महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिन योजना के तहत अगस्त महीने की ₹1,500 की किस्त सीधे खातों में ट्रांसफर होना शुरू हो गई है। जानिए बैंक बैलेंस चेक करने का सही तरीका।

आकाश मसने

Ladki Bahin Yojana August Installment Update: महाराष्ट्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना' का लाभ उठा रही लाखों महिलाओं के लिए खुशी की खबर सामने आई है। लंबे समय से अगस्त महीने की किस्त का इंतजार कर रही पात्र महिलाओं के बैंक खातों में आज से 1,500 रुपए की राशि जमा की जाने लगी है। सरकार की ओर से यह पूरी प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) प्रणाली के जरिए पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से चरणबद्ध रूप में पूरी की जा रही है।

339 करोड़ से अधिक का फंड स्वीकृत

अगस्त महीने की किस्त बिना किसी बाधा के महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग को महिला एवं बाल विकास विभाग को 339.14 करोड़ रुपए की भारी राशि ट्रांसफर करने की आधिकारिक मंजूरी दे दी गई है। इसके जरिए पात्र महिलाओं को अगस्त महीने के लिए ₹1,500 का लाभ मिलेगा। 24 सितंबर को एक विशेष शासकीय आदेश (GR) भी जारी किया गया था।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार, लाडकी बहिन योजना को पूरी तरह से डीबीटी के जरिए संचालित किया जाता है, जिससे किसी भी बिचौलिए के बिना राशि सीधे महिला लाभार्थियों के सत्यापित बैंक खातों में पहुंच रही है।

खाते में पैसे पहुंचे या नहीं? ऐसे करें तुरंत चेक

महिला एवं बाल विकास विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह फंड करोड़ों लाभार्थियों के खातों में चरणबद्ध तरीके से ट्रांसफर हो रहा है, इसलिए सभी महिलाओं को एक साथ पैसे मिलने में कुछ घंटों या दिनों का अंतर हो सकता है।

यदि आपके पास अब तक बैंक से पैसे आने का SMS नहीं आया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। लाभार्थी महिलाएं अपने नजदीकी ATM, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, बैंकिंग ऐप, यूपीआई ऐप या फिर बैंक पासबुक में एंट्री करवाकर बैलेंस की पुष्टि कर सकती हैं। इसके अलावा अपने बैंक के आधिकारिक टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके भी खाते की स्थिति जानी जा सकती है।

सितंबर की अगली किस्त पर क्या है अपडेट?

महिलाओं को जुलाई तक की सभी किस्तें पहले ही प्राप्त हो चुकी थीं। अगस्त की किस्त में देरी के कारण सियासी और आम गलियारों में यह चर्चा गर्म थी कि क्या सरकार अगस्त और सितंबर दोनों महीनों की 3,000 रुपए की किस्त एक साथ जारी करेगी। हालांकि, अब साफ हो गया है कि सरकार पहले अगस्त की 1,500 रुपए की बकाया किस्त ट्रांसफर कर रही है।

अब लाडकी बहिन याेजना की लाभार्थी महिलाएं सितंबर की किस्त को लेकर उत्सुक हैं। हालांकि, सितंबर की किस्त कब जारी होगी, इस पर आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। सरकार की ओर से नया आदेश आने तक किसी भी भ्रामक अफवाह पर ध्यान न दें।

दस घंटे की मेहनत पर फिरा पानी! फरीदाबाद में 200 फीट गहरे बोरवेल से रेस्क्यू के बाद 3 साल की नेहा की मौत

Tamil Nadu Gold Ring Scheme: नवजातों को 1gm सोने की अंगूठी, लेकिन मदुरै से ही शुरुआत क्यों? जानिए मामा कनेक्शन

आसमान की तरफ खिंचता दिखा नदी का पानी! समस्तीपुर में बना दुर्लभ जल बवंडर, देखें वायरल Video और जानें साइंस

IMD Weather Alert: उत्तराखंड में भारी बारिश और फ्लैश फ्लड का खतरा, अंडमान में ऑरेंज अलर्ट, चार धाम यात्रा रुकी

राज्यसभा चुनाव को लेकर यूपी BJP की बड़ी बैठक, 8 सीटों पर नाम तय करने की कवायद तेज, 16 अक्टूबर को होगी वोटिंग