Nashik Industrial Development: नासिक महाराष्ट्र शासन के उद्योग विभाग की ओर से आयोजित कुंभ उद्योग संगम एवं जिला निवेश परिषद नासिक 2026 का महत्वपूर्ण कार्यक्रम बुधवार को होटल ताज गेटवे में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उद्योग मंत्री उदय सामंत की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित इस परिषद में उद्योग, निवेश, नवाचार विशेष जोर दिया गया। तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान कुल 309 सामंजस्य करारों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इनके माध्यम से लगभग 13,854 करोड़ का निवेश होगा तथा 34,832 नए रोजगार अवसर सृजित होने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कुंभ मेले के संदर्भ में शाश्रत आधारभूत सुविधाओं, निवेश वृद्धि और सीएसआर उपक्रमों पर विशेष चर्चा की गई। सीएसआर के अंतर्गत आठ कंपनियों द्वारा 36.13 करोड़ के सहयोग की घोषणा भी की गई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि कुछ समय के लिए नासिक की विकास गति थम गई थी, लेकिन अब शहर फिर से मुख्यधारा में लौट आया है। नासिक जिला अब निवेश का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि नासिक जिले में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं।
कुंभ मेले के माध्यम से शहर की आधारभूत सुविधाओं तथा आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी। आने वाले समय में नासिक उद्योग और पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा, ऐसा विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया।
साथ ही उन्होंने बताया कि मुंबई और पुणे के बाद अब नासिक में बड़े पैमाने पर निवेश हो रहा है इस अवसर पर मंत्री गिरीश महाजन, उद्योग मंत्री उदय सामंत, नरहरि हिरवल, सांसद डॉ. शोभा बच्छाव, महापौर हिमगौरी आडके आहेर, त्र्यंबकेश्वर की नगराध्यक्षा त्रिवेणी तुंगार सहित अनेक मान्यवर उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस परिषद से नासिक के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
आगामी कुंभ मेले की पृष्ठभूमि में नासिक के आस्था केंद्र कालाराम मंदिर में अयोध्या की तर्ज पर 21 फीट ऊचा भाय पीतल का धर्मध्वज स्तंभ स्थापित किया गया है। इस ध्वज सीभ पर बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में ध्वजारोहण समारोह और यज्ञा-पूजन संपन्न हुआ, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई समारोह में कुंभमेला मंत्री गिरीश महाजन सहित विधायक, जनप्रतिनिधि, संत-महंत और हजारों श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-अकोला में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, गांव में आक्रोश; पुलिस जांच शुरू
पूर्व राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला है। मुख्यमंत्री फडनवीस ने नासिक के धार्मिका वैभव का उल्लेख करते हुए कहा कि कुंभ नगरों की पहचान देशभर में और अधिक मजबूत ही रही है।
नासिक मंत्र, तंत्र और यंत्र की भूमि है। यहां उद्योग और व्यापार को प्रोत्साहन देने के लिए लिए आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध है। अगले वां कुंभमेले का आयोजन भी होने वाला है। ऐसे में आने वाले समय में नासिक निर्देश के लिए सर्वकंठ स्थान बनकर उभरेगा, इसके लिए नासिक महानगर प्रादेशिक विकास प्राधिकरण, नासिक महानगरपालिका तथा नासिक जिला प्रशासन हर संभव सहयोग करेगा ऐसा आश्वासन कुंभ उद्योग संगम एवं नासिक निवेश परिषद के मंथ से दिया गया।