कोल्हापुर

गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा ने लगाई फांसी, कोल्हापुर विश्वविद्यालय में घटना से हड़कंप

कोल्हापुर विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा इशिता सावंत ने आत्महत्या की। सुसाइड नोट में भावुक संदेश लिखा।

महाराष्ट्र डेस्क

Kolhapur News: कोल्हापुर के शिवाजी विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में इशिता सावंत नामक 23 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले लिखी गई सुसाइड नोट पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें छात्रा ने अपने मातापिता के लिए भावुक संदेश लिखा है.

इस घटना से मृत छात्रा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. इशिता एम.ए. मनोविज्ञान के दूसरे वर्ष में पढ़ाई कर रही थी. शुक्रवार रात करीब 11 बजे के आसपास उसने यह कदम उठाया.

वह विश्वविद्यालय के हॉस्टल के कमरा नंबर 30 में अपनी चार सहेलियों के साथ रहती थी, लेकिन गुड़ी पड़वा की छुट्टियों के चलते बाकी तीन सहेलियां अपने गांव गई हुई थीं, जिससे वह कमरे में अकेली थी.

देर रात तक बाहर न आने पर पास के कमरे की छात्राओं को शक हुआ. जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो इशिता फांसी के फंदे पर लटकी मिली. इसके बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया.

हॉस्टल की प्रभारी शीला सोनवणे ने कर्मचारियों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच से पहले ही उसे मृत घोषित कर दिया.फिलहाल आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग या मानसिक तनाव की आशंका जताई जा रही है. पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें इशिता ने लिखा है, मिस यू डैडी, मम्मी मुझे माफ करना. पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है.

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट