Shahid Sanade Kolhapur Sex Scandal (डिजाइन फोटो)  
कोल्हापुर

कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल आरोपी की मोडस ऑपरेंडी, शाहिद और शाहरुख को लेकर पुलिस का बड़ा खुलासा

Kolhapur Sex Scandal: कोल्हापुर के पुलाची शिरोली में 15 लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला शाहिद सनाडे गिरफ्तार। मोडस ऑपरेंडी पर पुलिस का खुलासा, गांव में तनाव, SIT की मांग।

अनिल सिंह

Shahid Sanade Kolhapur Sex Scandal: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। हाटकनंगले तालुका के पुलाची शिरोली गांव में महिलाओं के यौन शोषण और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मुख्य आरोपी शाहिद सनाडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी शाहरुख देसाई फिलहाल फरार है।

पुलिस जांच में जो खुलासा हुआ है वह रूह कंपा देने वाला है। आरोपी शाहिद सनाडे भोली-भाली युवतियों को जाल में फंसाकर उन्हें एक लॉज में ले जाता था, जहाँ उनके साथ अश्लील हरकतें की जाती थीं। इस दौरान आरोपी ने चोरी-छिपे कम से कम 15 युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो बनाए। इन वीडियो के आधार पर वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता था और उन्हें अपनी मांगों को मानने के लिए मजबूर करता था।

गांव में भारी तनाव, बाजार बंद

कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल की जानकारी मिलते ही पुलाची शिरोली गांव में जन-आक्रोश फूट पड़ा। मंगलवार को ग्रामीणों ने घटना के विरोध में 'गांव बंद' का आह्वान किया, जिसे व्यापक समर्थन मिला। सकल हिंदू समाज और स्थानीय ग्रामीणों की ओर से शिरोली गांव के प्रवेश द्वार से ग्राम पंचायत तक एक विशाल विरोध मार्च (पदयात्रा) निकालने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने बिना अनुमति के पदयात्रा की इजाजत नहीं दी, जिसके कारण प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।

फांसी की सजा की मांग

ग्राम पंचायत के बाहर धरने पर बैठी महिला सदस्यों और सरपंच ने आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग की है। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई प्रदर्शनकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।

SIT जांच की मांग

भाजपा विधायक अमल महादिक ने विरोध स्थल का दौरा किया और ग्रामीणों की शिकायतों को सुना। उन्होंने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से एक विशेष जांच समिति (SIT) गठित करने की मांग की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की वकालत की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फरार आरोपी शाहरुख देसाई की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें भेजी गई हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इस गिरोह में और भी लोग शामिल हैं और क्या ये वीडियो किसी सोशल मीडिया या पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए थे।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे