कोल्हापुर पुलिस ने 1.25 करोड़ के 400 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए  फोटो नवभारत
कोल्हापुर

कोल्हापुर सायबर पुलिस का मिशन मोबाइल सफल, 1.25 करोड़ रुपए के 400 गुम मोबाइल खोजकर लौटाए

Kolhapur Phones Recovered : कोल्हापुर सायबर पुलिस ने मिशन मोबाइल नामक ड्राइव चलाकर नागरिकों के गुम और चोरी हुए मोबाइल खोजकर लौटाए जिनकी कुल कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है

मनीषा बोंदरे

Kolhapur Police Recover 400 Lost Mobile: कोल्हापुर साइबर पुलिस और जिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नागरिकों के गुम और चोरी हुए करीब 400 मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। बरामद किए गए इन मोबाइल की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

यात्रा, जत्रा और गणेशोत्सव के दौरान भीड़भाड़ वाली जगहों से कई नागरिकों के मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे। इस संबंध में नागरिकों ने पुलिस थानों में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक निलोत्पल और अपर पुलिस अधीक्षक अण्णासाहेब जाधव के निर्देश पर साइबर पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की।

CEIR पोर्टल से मोबाइल का लगाया सुराग

साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को ट्रैक किया। इसके अलावा अलग-अलग मोबाइल कंपनियों से संपर्क कर तकनीकी जानकारी जुटाई गई। जांच के दौरान महाराष्ट्र और कर्नाटक के विभिन्न जिलों से करीब 400 मोबाइल फोन बरामद किए गए। साइबर पुलिस निरीक्षक संजय हारुगड़े के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमों ने करीब एक महीने तक यह विशेष अभियान चलाया। तकनीकी विश्लेषण और लगातार जांच के जरिए पुलिस इन मोबाइल फोन तक पहुंचने में सफल रही।

नागरिकों को मोबाइल लौटाते कोल्हापुर साइबर पुलिस

मोबाइल वापस मिलते ही खिले नागरिकों के चेहरे

बरामद किए गए मोबाइल फोन संबंधित नागरिकों को पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के हाथों वापस सौंपे गए। मोबाइल देने से पहले नागरिकों के आवश्यक दस्तावेज और पहचान की पुष्टि की गई। कई नागरिकों को उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल फोन दोबारा कभी मिल पाएगा। ऐसे में जब पुलिस ने उनके हाथों में उनका मोबाइल वापस सौंपा, तो उनके चेहरे पर खुशी और संतोष साफ नजर आया। नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कोल्हापुर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए साइबर पुलिस की ओर से तकनीकी विश्लेषण का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। भविष्य में भी इसी तरह के विशेष अभियान चलाकर नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन खोजने और उन्हें वापस दिलाने का प्रयास जारी रहेगा।

GSLV-F17 का सफल लांच: विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमता पर पूरे देश को गर्व

Delhi CJP Protest LIVE: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही एक्शन

पॉडकास्ट के बाद गरमाया मामला, स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन की मांग पर अड़ी CJP, संसद मार्ग थाने का किया घेराव

PM Modi-Meloni: मेलोनी की बड़ी उपलब्धि पर PM मोदी ने दी बधाई, कहा- दोस्ती ने मजबूत की भारत-इटली साझेदारी

निशु आजाद के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे CJP समर्थक, स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग, भारी पुलिस बल तैनात