Jyotiba Temple Kolhapur (फोटो क्रेडिट-X)  
कोल्हापुर

भक्तों पर पुजारियों ने बरसाई लाठी, चलाया लात-घूंसा, महाराष्ट्र के मंदिर से रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

Jyotiba Temple Kolhapur: महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों ने दो श्रद्धालुओं की बेरहमी से पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच जारी।

अनिल सिंह

Jyotiba Temple Viral Video: महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित ऐतिहासिक ज्योतिबा मंदिर से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है, जहाँ आस्था के केंद्र में हिंसा का तांडव देखने को मिला। मंदिर के पुजारियों और श्रद्धालुओं के बीच हुए विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि 15-20 पुजारियों के समूह ने दो युवकों को जमीन पर पटककर बेरहमी से पीटा।

यह घटना रविवार सुबह की है जब मंदिर में पारंपरिक आरती और प्रदक्षिणा का कार्यक्रम चल रहा था। मंदिर प्रशासन का दावा है कि कुछ श्रद्धालु नशे की हालत में थे और उन्होंने धार्मिक विधि में बाधा डालने की कोशिश की, जिसके बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

आरती के दौरान विवाद और पुजारियों का फूटा गुस्सा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच ज्योतिबा मंदिर में सासन-काठी के साथ पारंपरिक प्रदक्षिणा चल रही थी। आरोप है कि कुछ श्रद्धालुओं ने अनुशासनहीन व्यवहार करते हुए पुजारियों पर गुलाल फेंका और उनकी पारंपरिक पगड़ियाँ नीचे गिरा दीं। इस दौरान आरती में व्यवधान पड़ने से पुजारी आक्रोशित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुजारियों ने उन श्रद्धालुओं को पकड़कर मंदिर परिसर के भीतर ही पीटना शुरू कर दिया, जिससे वहां मौजूद अन्य भक्तों में अफरा-तफरी मच गई।

लात-घूंसों और लाठियों से हमला: रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुजारियों का एक बड़ा समूह दो युवकों पर टूट पड़ा है। युवक जमीन पर गिरकर रहम की भीख मांग रहे हैं, लेकिन पुजारी उन्हें लात-घूंसों और लाठियों से मार रहे हैं। वीडियो में कुछ पुजारी श्रद्धालुओं के सिर पर वार करते भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंदिर परिसर में मौजूद अन्य लोग डर के मारे भागते दिखाई दिए। स्थानीय लोगों ने मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर पुजारियों द्वारा इस तरह की 'गुंडागर्दी' किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया है।

प्रशासनिक जांच और मंदिर सुरक्षा पर उठते सवाल

घटना के बाद कोल्हापुर पुलिस और मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि मंदिर पक्ष का तर्क है कि श्रद्धालु नशे में थे और उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाई, लेकिन कानूनविदों का कहना है कि किसी को भी हाथ में कानून लेने का अधिकार नहीं है। इस घटना ने प्रसिद्ध मंदिरों में 'क्राउड मैनेजमेंट' और पुजारियों के व्यवहार पर एक नई बहस छेड़ दी है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल पुजारियों की पहचान करने की प्रक्रिया में है।

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट