जालना में हुए हादसे में क्षतिग्रस्त बस और ट्रक (सोर्स: सोशल मीडिया) 
जालना

महाराष्ट्र के जालना में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक में जबरदस्त टक्कर, 6 की मौत, 17 लाेग घायल

महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन (एसटी महामंडल) की बस और एक ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस से यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई।

आकाश मसने

जालना: महाराष्ट्र के जालना जिले में शुक्रवार सुबह राज्य परिवहन (एसटी महामंडल) की बस और एक ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हो गए। पुलिस से यह दुर्घटना वाडीगोद्री-जालना मार्ग पर शाहपुर के पास हुई। महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) द्वारा संचालित बस की खिड़कियां तोड़कर कई घायलों को बाहर निकाला गया। राज्य परिवहन की बस गेवराई से जालना जा रही थी, जबकि घटना के समय संतरे से भरा ट्रक अंबाड से आ रहा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टक्कर के कारण छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बचाया और उन्हें अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हादसे के बाद का भयानक वीडियाे सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि संतरे से भरा ट्रक पलटा हुआ है और बस के परखच्चे उड़ गए है। आमने सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिलते ही एक टीम को घटनास्थल पर भेजा गया।

बस की खिड‍़कियां तोड‍़कर घायलों को निकाला

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस में फंसे लोगों को स्थानीय नागरिकों की मदद से बस की खिड‍़कियां तोड‍़कर बाहर निकाला, और अंबाड तथा जालना के अस्पतालों में पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार जारी हैं।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान