युवक ने की आत्महत्या (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
जालना

सोशल मीडिया ने ली जान! जालना से सामने आया सनसनीखेज मामला, शिवसेना नेता ने भी शेयर किया था VIDEO

Jalna Suicide Case: जालना में वीडियो वायरल के बाद 28 वर्षीय युवक महेश अडे ने आत्महत्या कर ली। धमकियों से परेशान युवक की मौत पर पुलिस जांच जारी है।

प्रिया जैस

Social Media Threats: महाराष्ट्र के जालना जिले में एक 28 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महेश अडे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह सड़क किनारे सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करता दिखाई दे रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद उसे सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही थीं।

वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा तनाव

महेश का यह वीडियो उसके ही एक दोस्त ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया था। इसमें वह अपने साथियों के साथ "छत्रपति संभाजीनगर" लिखे एक बोर्ड के पास खड़ा दिखाई देता है। कुछ ही दिनों में यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। वायरल होने के बाद महेश और उसके दोस्तों ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें लगातार ऑनलाइन धमकियां मिलती रहीं।

शिवसेना नेता ने भी शेयर किया था वीडियो

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो कई इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर शेयर किया गया था, जिनमें एक स्थानीय शिवसेना जिला प्रमुख का अकाउंट भी शामिल था। इस वीडियो को एक स्थानीय शिवसेना के नेता ने शेयर किया। जिसके बाद वह तनाव की स्थिति में चला गया। इसके बाद महेश को फोन और सोशल मीडिया पर लगातार धमकी भरे संदेश आने लगे। मानसिक दबाव में आकर उसने आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच जारी

सूत्रों के मुताबिक, आत्महत्या से पहले महेश ने दोस्तों से कहा था कि वह अब और यह सब बर्दाश्त नहीं कर सकता। फिलहाल आष्टी पुलिस ने वीडियो वायरल करने और उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी