प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जालना

जालना चुनाव से मनपा की तिजोरी मजबूत, नो-ड्यूज नियम का असर: जालना मनपा को बड़ा आर्थिक लाभ

Jalna Municipal Election: जालना मनपा चुनाव प्रक्रिया से नगर निगम की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। लंबित करों से 88.87 लाख और नामांकन बिक्री से 3.35 लाख की आय हुई है।

अंकिता पटेल

Local Body Income: जालना चुनावी प्रक्रिया से स्थानीय निकाय की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। लंबित करों के भुगतान से 88 लाख, 87,000 रुपए व उम्मीदवारों के नामांकन की खरीद से मनपा को 3 लाख, 35,000 रुपए की आय हुई है।

चुनाव विभाग के पास कुल 1,260 नामांकन पत्र जमा किए गए थे। मनपा के कर विभाग के अधीक्षक राहुल देशमुख ने कहा कि नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के साथ ही उनके प्रस्तावकों के लिए कर-मुक्ति (नो-ड्यूज) प्रमाण-पत्र अनिवार्य किया गया था। इसके चलते इच्छुक उम्मीदवारों व कई नागरिकों ने लंबित करों का भुगतान कर यह प्रमाण-पत्र प्राप्त करने से कर वसूली में तेजी देखी गई।

453 प्रत्याशी आजमा रहे हैं अपनी किस्मत

चुनाव लड़ने की तैयारी में कुल 3.350 नामांकन फॉर्म खरीदे गए। प्रति फॉर्म 100 रुपए की दर से मनपा को 3 लाख, 35,000 रुपए की आय हुई। चुनावी प्रक्रिया से वसूली बढ़ने के बावजूद शहर में संपत्ति कर की कुल बकाया राशि 100 करोड़ रुपए है।

बकाया वसूली के लिए मनपा निरंतर प्रयासरत है। मनपा की 65 सीटों के लिए प्रारंभ में 1,260 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के दौरान 26 आवेदन रद्द हुए, नामांकन वापसी के बाद 453 उम्मीदवार चुनावी मैदान में शेष हैं।

दीपावली के बाद से अब तक 2 करोड़, 49 लाख रुपए की कर वसूली हुई है। अधिकारियों का कहना है कि अप्रैल के बाद की कुल वसूली में दीपावली पश्चात की अवधि सबसे अधिक प्रभावी रही है।

चुनाव की व्यस्तता के बीच आम नागरिकों ने भी कर भुगतान में रुचि दिखाई है, लोक अदालत में शामिल करदाताओं ने भी अपने बकाया कर जमा कराए, कर विभाग के अनुसार, नगर निगम की सेवाओं का लाभ लेने के लिए अब नागरिक स्वेच्छा से कर भुगतान कर रहे हैं।

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

आसमान में बड़ा हादसा टला! एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से टकराया पक्षी, सभी 148 यात्री सुरक्षित