कूड़े में मिले आधार कार्ड और वोटिंग कार्ड (सौ. AI Generated)  
जालना

Maharashtra Local Body Election: जालना मनपा चुनाव से पहले बड़ा खुलासा, पहचान पत्र कचरे में फेंके गए

Maharashtra News: जालना महानगरपालिका चुनाव की आचार संहिता के बीच कचरे में आधार, पैन और मतदाता पहचान पत्र मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। चुनाव विभाग ने मामले में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

अपूर्वा नायक

Jalna News In Hindi: जालना महानगरपालिका के सार्वत्रिक चुनाव 2025-26 की पृष्ठभूमि में आदर्श आचार संहिता की सख्त निगरानी जारी है। इसी दौरान शहर में एक गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने चुनाव प्रशासन और नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है।

सावरकर चौक और सिंधी बाजार इलाके में कचरे के ढेर से कई नागरिकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बेवारिस हालत में पाए गए। यह जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आचार संहिता कक्ष को मिली शिकायत

11 जनवरी 2026 को आचार संहिता कक्ष को शिकायत प्राप्त हुई कि सावरकर चौक क्षेत्र में सरकारी और नागरिक पहचान पत्र कचरे में फेंके गए हैं। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।

उड़नदस्ते ने की मौके पर जांच

अतिरिक्त आयुक्त अर्जुन गिराम ने तत्काल उड़नदस्ता (FST) को घटनास्थल पर भेजकर जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए। भरारी दल के प्रमुख डी. एन. हिवराले ने अपनी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में पुष्टि

निरीक्षण के दौरान कचरे के ढेर से कई नागरिकों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र बरामद हुए। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।

पुलिस में दर्ज हुआ अपराध

अतिरिक्त आयुक्त के लिखित आदेश के अनुसार डी. एन. हिवराले ने सदर बाजार पुलिस थाने में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

आचार संहिता नोडल अधिकारी एवं निवासी उपजिलाधिकारी शशिकांत हदगल ने स्पष्ट किया कि चुनाव से जुड़े दस्तावेजों या मतदाता पहचान पत्रों के प्रति लापरवाही या दुरुपयोग को गंभीर आपराधिक कृत्य माना जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया