रक्षा खडसे (सोर्स: सोशल मीडिया)
जलगांव

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे को हाईकोर्ट से झटका! नामांकन विवाद की दोनों याचिकाएं खारिज, जानें कोर्ट ने क्या कहा

Raksha Khadse News: जलगांव जिला बैंक चुनाव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे को मुंबई हाईकोर्ट से झटका लगा है। प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के नामांकन को चुनौती देने वाली दोनों याचिकाएं खारिज।

गोरक्ष पोफली

Highlights

  • केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की दोनों रिट याचिकाएं मुंबई हाईकोर्ट ने खारिज कीं।

  • कोर्ट ने कहा, चुनाव प्रक्रिया के बीच नामांकन विवाद में दखल उचित नहीं।

  • 29 नवंबर को मतदान के बाद रक्षा खडसे चुनाव याचिका दाखिल कर सकेंगी।

Raksha Khadse Bombay High Court Petitions Dismissed: केंद्रीय मंत्री रक्षा निखिल खडसे को मुंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच से बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के नामांकन की स्वीकृति को चुनौती देते हुए दो रिट याचिकाएं दायर की थीं।

न्यायमूर्ति सचिन एस. देशमुख ने दोनों याचिकाओं को फेटाळते हुए साफ कर दिया कि चुनाव प्रक्रिया के बीच में कोर्ट दखल नहीं देगा।

कोर्ट ने खारिज की रक्षा खडसे की याचिकाएं

सुनवाई के दौरान प्रतिवादी क्र. 1 की ओर से एड. एस. के. कदम ने दमदार दलील दी। उन्होंने कोर्ट को बताया कि 29 नवंबर 2026 को मतदान होना है। एक बार चुनावी बिगुल बज जाए तो नामांकन के फैसले में हाईकोर्ट का हस्तक्षेप उचित नहीं है। आपत्ति है तो नतीजे के बाद चुनाव याचिका लाओ।

केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की ओर से पेश ज्येष्ठ विधिज्ञ एड. व्ही. डी. होन को भी कोर्ट में यही कानूनी भूमिका माननी पड़ी। इसके बाद कोर्ट ने रिट याचिका क्र. 16090/2026 और 16091/2026 को चलाने योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दिया।

नतीजे के बाद कानूनी लड़ाई का रास्ता खुला

मुंबई हाईकोर्ट की औरंगाबाद बेंच ने याचिका खारिज करते हुए केंद्रीय मंत्री को राहत का एक रास्ता खुला रखा है। चुनाव नतीजा घोषित होने के बाद वे चुनाव याचिका के माध्यम से फिर से न्यायालय में मांग सकती हैं।

अब जलगांव जिला बैंक का सियासी पारा चढ़ गया है। 29 नवंबर को मतदान, फिर नतीजा और फिर कोर्ट - केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की इस कानूनी हार के बाद अब सबकी नजर अगले राउंड पर है।

नतीजे के बाद फिर अदालत पहुंच सकता है विवाद

इस पूरे घटनाक्रम ने जलगांव जिला बैंक के चुनाव को और दिलचस्प बना दिया है। केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की ओर से प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार के नामांकन को चुनौती दिए जाने के बाद यह मामला अब राजनीतिक प्रतिष्ठा से भी जुड़ गया है।

हाईकोर्ट के फैसले से फिलहाल चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। अब 29 नवंबर के मतदान में मतदाताओं का रुख और उसके बाद आने वाला चुनाव परिणाम इस मामले की अगली दिशा तय करेगा। यदि परिणाम के बाद रक्षा खडसे चुनाव याचिका दाखिल करती हैं, तो जिला बैंक का यह विवाद एक बार फिर अदालत की चौखट तक पहुंच सकता है।

- नवभारत लाइव के लिए जलगांव से वाहिद काकर की रिपोर्ट

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट