चुनाव तैयारियों की जानकारी देतीं उप-जिला चुनाव अधिकारी अर्चना मोरे (फोटो नवभारत) 
जलगांव

पाचोरा नगर परिषद चुनाव की तैयारी पूरी, 59 हजार मतदाता 2 दिसंबर को डालेंगे वोट

Maharashtra Nikay Chunav: जलगांव जिले की पाचोरा नगर परिषद चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। 59,084 मतदाता 2 दिसंबर को 63 केंद्रों पर मतदान करेंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी।

आकाश मसने

Pachora Nagar Parishad Election: जलगांव जिले की पाचोरा नगर परिषद चुनाव की तैयारी के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। नगर परिषद के 28 नगरसेवक और लोकप्रिय रूप से चुने जाने वाले नगराध्यक्ष पद के लिए कुल 59,084 मतदाता 63 केंद्रों पर मतदान करेंगे।

चुनाव निर्णय अधिकारी और उप-जिला चुनाव अधिकारी अर्चना मोरे ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव के पूरे कार्यक्रम के साथ-साथ प्रशासनिक तैयारियों की जानकारी दी।

चुनाव कार्यक्रम और व्यवस्थाएं

पाचोरा नगर परिषद के 14 प्रभागों के 28 नगरसेवकों और मेयर पद के लिए कुल 59,084 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के लिए शहर में कुल 63 मतदान केंद्र तैयार किए गए हैं।

चुनाव प्रक्रिया की अत्यावश्यक सेवाओं की निगरानी और जाच के लिए 7 सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं और उनके लिए 7 वाहन अधिग्रहित किए गए हैं। उम्मीदवारी फॉर्म दाखिल करने के लिए 14 प्रभागों में प्रत्येक टेबल पर 3 प्रशिक्षित कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव निर्णय अधिकारी अर्चना मोरे, सहायक चुनाव अधिकारी तथा मुख्य अधिकारी मंगेश देवरे, पुलिस उप-विभागीय अधिकारी बापु रोहम, पुलिस निरीक्षक राहूलकुमार पवार, दगडू मराठे, दुर्गेश सोनवणे, साईदास जाधव, विजेंद्र निकम, ललित सोनार आदि उपस्थित थे।

2 दिसंबर को होगा मतदान

बता दें कि महाराष्ट्र में नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए 10 से 17 नवंबर तक उम्मीदवारी फॉर्म दाखिल कर सकेंगे। 18 नवंबर को फॉर्म की जांच होगी। नामांकन वापसी की तारीख 21 नवंबर दोपहर 3 बजे तक है। मतदान 2 दिसंबर सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होंगे। पाचोरा में 63 मतदान केंद्र रहेंगे। मतगणना 3 दिसंबर सुबह 10:00 बजे से स्व. आरओ पाटिल व्यापारी संकुल में की जाएगी।

झारखंड के उच्च शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली आखिरी सांस

OG और Gen-Z स्लैंग से PM मोदी ने जीता SRCC छात्रों का दिल, छात्र बोले- जिम्मेदारी का एहसास हुआ

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद