प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया ) 
जलगांव

जलगांव में सौर क्रांति: पीएम सूर्यघर योजना से 180 मेगावॉट बिजली उत्पादन; 49 हजार घर बने ऊर्जा आत्मनिर्भर

Free Solar Power: जलगांव में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 49,338 उपभोक्ता लाभान्वित हुए हैं। रूफटॉप सोलर से 180.76 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

अंकिता पटेल

Rooftop Solar Scheme India: जलगांव केंद्र की प्रधानमंत्री सूर्यधर मुफ्त बिजली योजना का लाभउठाकर महावितरण के जलगांव परिमंडल के 49 हजार 338 से अधिक बिजली उपभोक्ता ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बने हैं।

घरों की छत पर स्थापित सौर ऊर्जा प्रणालियों से अब तक कुल 180.76 मेगावॉट बिजली का उत्पादन हो रहा है। मुख्य अभियंता आई.ए. मुलाणी ने बताया कि सरकारी सब्सिडी और ऑनलाइन प्रक्रिया के कारण यह योजना उपभोक्ताओं के लिए बेहद सरल और लाभकारी साबित हो रही है।

बिजली बिल से मिलेगी स्थायी मुक्ति

13 फरवरी 2024 को शुरू हुई इस योजना का मुख्य उद्देश्य घरेलू उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना है। 1 से 3 किलोवॉट की प्रणाली से हर महीने 120 से 360 यूनिट तक बिजली प्राप्त की जा सकती है। केंद्र सरकार । किलोवॉट पर 30 हजार, 2 किलोवॉट पर 60 हजार और 3 किलोवॉट से अधिक पर अधिकतम 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे बैंक खाते में दे रही है, जरूरत से ज्यादा बनी बिजली को महावितरण खरीदता है, जिसका लाभबिल समायोजन के रूप में मिलता है।

आसान कर्ज और ऑटो अप्रूवल

  • उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बैंकों द्वारा रियायती दरों पर कर्ज उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • महावितरण ने प्रक्रिया को डिजिटल करते हुए 10 किलोवॉट तक के आवेदनों के लिए 'ऑटो अप्रूवल (स्वतः मंजूरी) की व्यवस्था की है।
  • साथ ही, सोलर नेट मीटर भी प्राथमिकता पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली ग्राम पंचायतों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी।

हाउसिंग सोसायटियों के लिए बड़ा अनुदान

योजना का विस्तार केवल व्यक्तिगत घरों तक ही सीमित नहीं है, हाउसिंग सोसायटियों और आवासीय परिसरों को सामूहिक उपयोग और इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन के लिए 500 किलोवॉट तक अनुदान दिया जा रहा है।

इसमें प्रति किलोवॉट 18 हजार रुपये के हिसाब से अधिकतम 90 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिल सकती है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि एक बार सौर संयंत्र लगाने पर करीब 25 वर्षों तक मुफ्त बिजली का लाभ उठाया जा सकता है।

जिलेवार सोलर आंकड़े

क्रमांक मंडल उपभोक्ता संख्या सोलर क्षमता (मेगावॉट)
1 जलगांव मंडल 30,520 113.12
2 धूलिया मंडल 13,101 47.40
3 नंदुरबार मंडल 5,717 20.24

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया