हिंगोली

क्लर्क की प्रताड़क्लर्क की प्रताड़ना से त्रस्त युवक ने दी जान, हिंगोली में सनसनी अप्राकृतिक संबंध के लिए डाला

हिंगोली में युवक ने क्लर्क की प्रताड़ना से आत्महत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

महाराष्ट्र डेस्क

Hingoli News: राज्यभर में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराधों के बीच अब हिंगोली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 24 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। आरोप है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत एक क्लर्क द्वारा उस पर अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए लगातार दबाव डाला जा रहा था।

इसी मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना हिंगोली जिले के बालापुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के एक गांव में हुई। आरोप है कि नांदेड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यरत क्लर्क नवनाथ सातपुते ने युवक से दोस्ती कर लंबे समय तक उसके साथ संबंध बनाए और फिर उस पर अप्राकृतिक शारीरिक संबंध के लिए दबाव डालने लगा।

बताया जा रहा है कि आरोपी पिछले 10 वर्षों से पीड़ित युवक का परिचित और मित्र था। वह लगातार उससे अप्राकृतिक संबंध बनाने की मांग कर रहा था, लेकिन युवक ने यह बात किसी को नहीं बताई। इसी मानसिक तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। इस मामले में बालापुर पुलिस स्टेशन में आरोपी नवनाथ सातपुते के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने पुलिस स्टेशन में प्रदर्शन करते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों को रवाना कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

सौरव दास-आशुतोष रांका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य बोले- सरकार की तानाशाही

एल. मुरुगन ने पीएम मोदी को सौंपा इस्तीफा, दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक मची हलचल, मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चा तेज

SIR पर सियासी संग्राम, राहुल के आरोपों का अमित शाह ने दिया जवाब, कहा- 2029 में करारी हार के लिए रहें तैयार

Weather Today: जम्मू-कश्मीर में गिरेंगे ओले, हिमाचल से राजस्थान तक भारी बारिश, तमिलनाडु में येलो अलर्ट जारी

सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे आज सुबह कोर्ट में होंगे पेश, तिहाड़ भेजे जाने की संभावना