सीएम फडणवीस (pic credit; social media) 
महाराष्ट्र

नांदेड़ में मूसलधार बारिश से हाहाकार, CM फडणवीस की निगरानी में राहत कार्य तेज

Maharashtra News: महाराष्ट्र के नांदेड़ में 206 मिमी बारिश से जनजीवन प्रभावित। कई गांव जलमग्न, सैकड़ों लोग फंसे। CM देवेंद्र फडणवीस ने जिलाधिकारियों संग राहत-बचाव कार्य की कमान संभाली।

सोनाली चावरे

Heavy Rains in Nanded: महाराष्ट्र के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नांदेड़ जिले में स्थिति सबसे ज्यादा गंभीर बनी हुई है। रविवार को जिले में 206 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण निचले इलाकों में जलभराव हो गया और कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। नांदेड़ के मुखेड़ तालुका में लेंडी बांध का जलस्तर काफी बढ़ गया है, साथ ही लातूर, उदगीर और कर्नाटक से भी बड़ी मात्रा में पानी आने से स्थिति और अधिक बिगड़ गई है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर स्थिति की जानकारी साझा की और बताया कि प्रशासन पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है। सीएम फडणवीस ने कहा कि नांदेड़ जिले के रावणगाव में लगभग 225 नागरिक बाढ़ के पानी में फंस गए थे। इनमें से कई लोगों को निकाल लिया गया है जबकि शेष को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा हसनाल में 8 नागरिकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भसवाड़ी गांव में 20 और भिंगेली गांव में 40 नागरिक पानी से घिरे हुए हैं, लेकिन वे सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पांच लोग अब भी लापता हैं और उनकी तलाश युद्धस्तर पर जारी है।

सीएम फडणवीस नांदेड़ के राहत कार्यों की निगरानी में

सीएम फडणवीस ने स्पष्ट किया कि वे व्यक्तिगत रूप से नांदेड़ जिला कलेक्टर के लगातार संपर्क में हैं और राहत कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। नांदेड़, लातूर और बीदर के जिला कलेक्टर आपसी समन्वय से बचाव अभियान चला रहे हैं। एनडीआरएफ की एक टीम, सेना की इकाई और पुलिस बल को भी राहत कार्यों में लगाया गया है। वहीं छत्रपति संभाजीनगर से भी सेना की एक टुकड़ी प्रभावित क्षेत्रों में भेजी गई है।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में राहत - बचाव कार्य

बारिश और बाढ़ से प्रभावित इलाकों में प्रशासन की टीम राहत और बचाव अभियान में जुटी हुई है। प्रभावित गांवों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए नावों और मशीनरी की मदद ली जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मौजूद रहने और हर स्थिति पर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील

भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर डाला है। कई गांवों का संपर्क टूट गया है, सड़कों पर पानी भर गया है और बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई है। राहत दल लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला