अकोला में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश 
महाराष्ट्र

Akola News: बिजली और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश, काले बादलों से दिन में ही छाया अंधेरा

अकोला में आज जमकर बारिश हुई। दिन के समय ही रात की तरह अंधेरा छा गया। बिजली की चमक और गरज ने माहौल को और अधिक रोमांचक बना दिया

सोनाली चावरे

अकोला: मंगलवार की शाम शहर में अचानक मौसम ने करवट ली और गर्म एवं उमस भरे दिन के बाद जोरदार बारिश का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं के साथ बिजली चमकती रही, जिससे कई इलाकों में अस्थायी अव्यवस्था देखने को मिली। शाम होते-होते काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक लिया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।

दिन के समय ही रात की तरह अंधेरा छा गया। बिजली की चमक और गरज ने माहौल को और अधिक रोमांचक बना दिया। शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। इस बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कई जगहों पर वाहनचालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

भीषण गर्मी से मिली राहत

पैदल चलने वाले लोग भी भीगने से बचने के लिए शरण तलाशते नजर आए। कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति पर भी असर पड़ा, जिससे अस्थायी कटौती की खबरें आईं। इस बारिश से किसानों के बुवाई से पूर्व किए जानेवाले रुक गये हैं। वहीं, तापमान में कमी आने से मौसम सुहाना हो गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश जारी रहने की संभावना है, जिससे शहर के निवासियों को ठंडी और ताजगी भरी हवा का आनंद मिलेगा।

कुछ क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित

शहर में मंगलवार की शाम को हुई तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। बारिश के दौरान बिजली चमकने और हवाओं की तेजी से कई स्थानों पर विद्युत पोल और तारों पर असर पड़ा, जिससे कुछ इलाकों में अस्थायी बिजली कटौती हुई। शहर के कई आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ क्षेत्रों में लाइन फॉल्ट और ट्रांसफार्मर में खराबी की वजह से बिजली बहाल होने से बिजली सुचारु होने में समय लगा।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट