उमेद कैडर महिलाएं (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

Gondia News: उमेद कैडर महिलाओं का सरकार को अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो ऑनलाइन काम होगा बंद

UMED Cadre Tablet Demand: ‘उमेद’ अभियान की कैडर महिलाओं ने कम मानदेय, बढ़ते काम के बोझ, बीमा सुरक्षा और ऑनलाइन कार्य के लिए टैब की मांग उठाई है। मांगें नहीं मानी गईं तो काम बंद करने की चेतावनी दी है।

आंचल लोखंडे

Gondia UMED Cadre Women: ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को बचत समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे ‘उमेद’ अभियान की कैडर महिलाओं ने अब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपना लिया है। कम मानदेय, बढ़ते काम के बोझ, ऑनलाइन कार्य के अतिरिक्त दबाव और बीमा सुरक्षा के अभाव को लेकर महिलाओं में नाराजगी है। मांगें तत्काल पूरी नहीं होने पर ऑनलाइन काम बंद करने की चेतावनी दी गई है।

पहले सुविधा दें, फिर होगा काम

कैडर महिलाओं की समस्याओं व मांगों को लेकर 24 अगस्त को पंढरपुर में संगठन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मानदेय बढ़ाने, बीमा सुरक्षा देने तथा ऑनलाइन कार्य के लिए टैब उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से रखी गई। महिलाओं ने कहा कि लगातार काम का दायरा बढ़ाया जा रहा है, लेकिन मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की जा रही है। इसके अलावा मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन रिपोर्टिंग और जानकारी अपडेट करने का अतिरिक्त बोझ भी डाला जा रहा है।

कम मानदेय और बढ़ते काम के बोझ से परेशान उमेद कैडर

कैडर महिलाओं के अनुसार, ऑनलाइन काम के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। ऐसे में उन्हें अपने निजी मोबाइल से ही सरकारी कार्य करना पड़ रहा है। महिलाओं ने स्पष्ट कहा कि पहले सुविधा उपलब्ध कराएं, फिर ऑनलाइन काम की अपेक्षा रखें। बैठक में कैडर के रूप में कार्य करते हुए कुछ महिलाओं की मृत्यु का मुद्दा भी उठाया गया।

सरकार से टैब और बीमा की मांग

महिलाओं ने चेतावनी दी कि यदि मानदेय वृद्धि, बीमा सुरक्षा और टैब उपलब्ध कराने की मांग तत्काल स्वीकार नहीं की गई, तो ऑनलाइन काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिए जाने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी भी दी गई है। अब ‘उमेद’ अभियान की कैडर महिलाओं की मांगों पर सरकार क्या निर्णय लेती है, इस ओर राज्यभर की हजारों महिलाओं का ध्यान लगा है।

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान