गोंदिया

टमाटर की अब गोंदिया में होने लगी चोरी, आखिर क्यों महंगा हो गया टमाटर?

नवभारत डेस्क

गोंदिया. पिछले माह से टमाटर में बेतहाशा मूल्य वृद्धि हुई है. गोंदिया सब्जी मंडी में 120 रु. किलो टमाटर बिक रहा है जो पेट्रोल से भी महंगा है. उल्लेखनीय है कि एक किलो में 10 टमाटर ही बैठ रहे है. इसका मूल्य निकाला गया तो एक टमाटर 12 रू. का हो रहा है. यही एक वजह है कि जिले के छोटे साप्ताहिक बाजार व ग्रामीण क्षेत्रो के चिल्लर सब्जी विक्रेताओं के पास से टमाटर गायब हो गया है.

यहां तक की टमाटर महंगे होने से अब चोरो ने भी टमाटर चोरी करने का मन बना लिया है. सब्जी मार्केट से 150 किलो टमाटर की चोरी होने की घटना 23 जुलाई को सामने आई थी. बताया गया कि गोंदिया शहर की सब्जी मंडी में स्थित दुकान का शटर का ताला तोड़कर अज्ञातो ने 150 किलो टमाटर चुरा लिया है. शिकायत के आधार पर शहर पुलिस ने अज्ञातो के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

बैंगलोर के टमाटर पर गोदियावासी निर्भर 

इस संदर्भ में जब गोंदिया सब्जी मंडी के सब्जी विक्रेताओ से बातचित की तो बताया गया कि गोंदिया में टमाटर की यह तेजी पिछले 5 वर्षो के बाद देखी गई है. कोरोना काल में भी इतना महंगा टमाटर नहीं बिका था. बारिश की वजह से टमाटर बहुत ही खराब हो जाता है. वर्तमान में गोंदिया के सब्जी मंडी में बैंगलोर व कुछ टमाटर की खेप महाराष्ट्र के नाशिक जिले से हो रही है.

एक टमाटर की कैरेट थोक सब्जी विक्रेताओं को 2 हजार से 2200 रु. में मिल रही है, जो विक्रेताओं को 100 रु. से 120 रु. तक बेचा जा रहा है. व्यापारी भी अधिक टमाटर का स्टॉक रखने में रिस्क नहीं पाल रहे है. टमाटर महंगे होने से सब्जी विक्रेता व ग्राहको को भी महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है.

Weather Alert 23 August: छत्तीसगढ़-ओडिशा में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई राज्यों में फ्लैश फ्लड का खतरा

बिहार छात्र आंदोलन में रौशन आनंद का बड़ा दावा, बोले- एकजुट हो जाओ, तभी खोलूंगा आयोग का ‘काला चिट्ठा’

ओडिशा के पास 24 क्रू मेंबर समेत समुद्र में डूबा जहाज, पारादीप बंदरगाह से 200 नॉटिकल मील दूर हादसा

इधर ब्रजेश पाठक प्रदर्शनकारियों से मिले, उधर अखिलेश यादव ने बताया आरक्षण खत्म करने की साजिश, मचा सियासी बवाल!

यह छात्रों की नहीं, पैसों की गूंज है! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर BJP नेता का बड़ा दावा; फॉरेन फंडिंग का आरोप