चंद्रशेखर बावनकुले (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

फार्मर आईडी अपडेट नहीं होने से कर्जमुक्ति योजना से वंचित हो सकते हैं किसान, विजय रहांगडाले ने उठाया मुद्दा

Farmer ID Update Maharashtra: तिरोड़ा में किसानों की फार्मर आईडी अपडेट नहीं होने का मुद्दा सामने आया है। विधायक रहांगडाले ने राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले से फार्मर आईडी अपडेट कराने की मांग की है

आंचल लोखंडे

Maharashtra Farmer Loan Waiver Scheme: महाराष्ट्र सरकार द्वारा लागू की गई पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना का लाभ लेने के लिए किसानों की फार्मर आईडी आवश्यक है। हालांकि, वर्ष 2024 के बाद वारस फेरफार व जमीन की खरीदी-बिक्री करने वाले किसानों की भूमि संबंधी रिकॉर्ड में बदलाव होने के बावजूद कई किसानों की फार्मर आईडी अपडेट नहीं हुई है।

इसके चलते पात्र किसानों के कर्जमुक्ति योजना के लाभ से वंचित रहने की आशंका जताई जा रही है। इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक विजय रहांगडाले ने महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को पत्र भेजकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दें

विधायक रहांगडाले ने मांग की है कि वर्ष 2024 के बाद वारस फेरफार व खरीदी-बिक्री के कारण जिन किसानों की भूमि संबंधी जानकारी बदली है, उनकी फार्मर आईडी तत्काल अपडेट करने के लिए संबंधित विभाग व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं। फार्मर आईडी अपडेट होने से पात्र किसानों के लिए पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर किसान कर्जमुक्ति योजना का लाभ प्राप्त करने का रास्ता आसान होगा।

विधायक रहांगडाले ने लिखा पत्र

कोई भी पात्र किसान तकनीकी अथवा रिकॉर्ड अपडेट नहीं होने के कारण कर्जमुक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे, ऐसी भूमिका रहांगडाले ने रखी है। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए इस मामले को शासन स्तर पर तत्काल हल करने की मांग उन्होंने राजस्व मंत्री से की है।

खुले आकाश में परिंदों की लंबी उड़ान, राजस्थान के जैसलमेर के डेजर्ट नेशनल पार्क से आई खूबसूरत तस्वीरें

अमृतसर में हथियार सप्लायर गिरफ्तार, AK-47, कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से हो सकता है कनेक्शन

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!