तिरोड़ा डाकघर, बीएसएनएल नेटवर्क,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)  
गोंदिया

गोंदिया: तिरोड़ा डाकघर में BSNL नेटवर्क ठप, 2 दिन से ऑनलाइन सेवाएं बंद; पैसों के लेन-देन के लिए भटक रहे ग्राहक

Gondia Tiroda Post Office: तिरोड़ा डाकघर में BSNL नेटवर्क खराब होने से दो दिनों से ऑनलाइन सेवाएं ठप हैं। जमा-निकासी सहित वित्तीय लेन-देन प्रभावित होने से ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अंकिता पटेल

Gondia Tiroda Post Office Online Services: गोंदिया जिले में तिरोड़ा डाकघर में बीएसएनएल नेटवर्क की तकनीकी खराबी के कारण पिछले दो दिनों से ऑनलाइन सेवाएं बाधित हैं, जिससे आर्थिक लेन-देन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। शुक्रवार से लिंक बंद होने के कारण ग्राहकों को जमा-निकासी सहित अन्य वित्तीय कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कुछ वर्षों में डाकघर में विभिन्न बचत योजनाएं और निवेश सुविधाएं शुरू होने से आर्थिक गतिविधियों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

पहले जहां डाकघर का कार्य टिकट, लिफाफे, रजिस्ट्री और पार्सल तक सीमित था, वहीं अब महिला और पुरुष ग्राहकों द्वारा विभिन्न बचत योजनाओं में निवेश किए जाने से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग डाकघर पहुंच रहे हैं। सुरक्षित निवेश और सरकारी गारंटी के कारण नागरिकों का डाकघर पर भरोसा लगातार बढ़ा है।

तिरोड़ा डाकघर की तकनीकी व्यवस्था बीएसएनएल नेटवर्क पर आधारित है। लिंक फेल होने से सभी ऑनलाइन सेवाएं ठप हैं। डाकघर के पोस्टमास्टर ने भंडारा स्थित बीएसएनएल अधिकारियों से संपर्क कर समस्या के समाधान की मांग की है। अधिकारियों ने शीघ्र सुधार का आश्वासन दिया है।

डाकघर की सेवाएं सुचारु करें

रविवार को अवकाश होने के कारण लगातार तीन दिनों तक वित्तीय लेन-देन प्रभावित रहने की संभावना है। इससे ग्राहकों को नकदी निकासी, जमा राशि और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि तकनीकी समस्या का जल्द समाधान कर डाकघर की सेवाएं सुचारु की जाएं, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आर्थिक व्यवहार सामान्य रूप से शुरू हो सके।

जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदें... 7.8% GDP ग्रोथ देख गदगद हुए प्रधानमंत्री मोदी, देशवासियों से की खास अपील

Weather Update: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP समेत कई जगह 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

1 सितंबर से बदल गए कई बड़े नियम; LPG, कार, दूध से लेकर ITR तक, जानें जेब पर क्या होगा असर

राहुल गांधी पर FIR से उत्तराखंड में सियासी घमासान, सचिवालय घेरने की तैयारी में कांग्रेस, धामी ने किया पलटवार

25 साल पुराना जल विवाद खत्म? बिहार-झारखंड में सोन नदी के पानी को लेकर हुआ बड़ा समझौता