गौवंश तस्करी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

तिरोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सड़क हादसे के बाद बेनकाब हुआ गौवंश तस्करी का मामला, 10 गौवंश को कराया मुक्त

Gondia Crime News: गोंदिया के तिरोड़ा में एक सड़क हादसे के बाद पिकअप वाहन से 10 गौवंश मुक्त कराए गए। पुलिस ने वाहनों समेत 12.86 लाख रुपये का माल जब्त कर तस्करों की तलाश शुरू कर दी है।

रूपम सिंह

Gondia Crime Cattle Smuggling: तिरोड़ा पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 गौवंश को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 12 लाख 86 हजार रुपये का माल जब्त किया। घटना तिरोड़ा तहसील के ग्राम कवलेवाड़ा के पास सामने आई, जहां एक पिकअप वाहन, चौपहिया वाहन और दो मोटरसाइकिलों के बीच दुर्घटना होने के बाद मामला उजागर हुआ।

गश्त के दौरान पुलिस को मिली सूचना

जानकारी के अनुसार तिरोड़ा पुलिस की टीम क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मरारटोला मार्ग पर सड़क दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां एक पिकअप वाहन, एक चौपहिया वाहन तथा दो मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में मिले। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था।

पिकअप वाहन में मिले 10 गौवंश

पुलिस ने जब पिकअप वाहन की जांच की तो उसमें 10 गौवंश ठूंस-ठूंसकर भरे हुए पाए गए। दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में वाहन का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 40-सीटी 9327 ने सड़क किनारे खड़ी दो मोटरसाइकिलों  एमएच 31 एएस 4648 और एमएच 35 एडी 0244 को टक्कर मारी थी।

12.86 लाख रुपये का माल जब्त

पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन, अन्य वाहन तथा तिरोड़ा गौवंश समेत कुल 12 लाख 86 हजार रुपये का माल जब्त किया है। सभी गौवंश को सुरक्षित बाहर निकालकर संरक्षण में भेजा गया। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात चालक और गौवंश तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू

तिरोड़ा पुलिस अब इस मामले में गौवंश तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि गौवंश को कहां से लाया जा रहा था और उन्हें किस स्थान पर ले जाया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली पुलिस ने आरोपी हरिराम बंसल को किया गिरफ्तार; 7 की मौत, रेस्क्यू जारी

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन