Gondia Cultural Program News: तिरोड़ा सकल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अवसर पर स्थानीय अटल बिहारी बाजपेई सभागृह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम व समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सत्कार आयोजित कर सभी को स्मृतिचिन्ह ववं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
यहां ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षद व शिक्षा सभापति देवेंद्र तिवारी का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के तहत शाम 7 बजे से बच्चों के लिए विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा हनुमान चालीसा, गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किए।
पश्चात सभी को तत्काल पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभमें भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना तथा आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में समाज के पुरूष-महिलाओं व बच्चों ने भाग लिया।
उद्बोधन कार्यक्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य संजीव कोलते ने की। विशेष अतिथि के रूप में प्राचार्य अजयभारत शर्मा, प्राचार्य निकेश मिश्रा, प्राचार्य सुरेश उपाध्याय, प्राचार्य प्रफुल तिवारी प्रमुखता से उपस्थित थे।
संचालन देवेंद्र तिवारी ने किया व आभार लक्ष्मीनारायण दुबे ने माना। सभी अतिथियों ने अपने मार्गदर्शन में समाज के बच्चों में सनातनी संस्कार व आध्यात्मिक ग्रंथों की जानकारी के लिए आध्यात्मिक शिक्षा केंद्र शुरू करने की बात कही। साथ ही समाजबंधुओं से आपसी मतभेद भूलाकर एकजुट होकर समाज के व्यक्ति और समाज की प्रगति के लिए कार्य करने का आव्हान किया।