गोंदिया

सालेकसा: कारूटोला के खेत में मिला 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव, हत्या या करंट से मौत? पुलिस जांच में जुटी

सालेकसा के कारूटोला में नहर के पास एक खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पहचान और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रूपम सिंह

Gondia Salekasa Police Station News: सालेकसा तहसील के अंतर्गत आने वाले कारूटोला ग्राम पंचायत क्षेत्र में 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कारूटोला गांव के पास नहर के किनारे साखरीटोला निवासी भागेश लांजेवार का धान का खेत है। शुक्रवार सुबह खेत में एक युवक का शव उलट अवस्था में पड़ा हुआ दिखाई दिया।

मृतक ने लाल रंग की टीशर्ट और नीले रंग की जीन्स की हाफ बरमुड़ा पहन रखी थी। सबसे पहले इस घटना की जानकारी संजय हरिणखेड़े ने खेत मालिक को दी, जिसके बाद तुरंत सालेकसा पुलिस को सूचना दी गई।

शव मिलने की खबर पूरे गांव में फैल गई, जिससे मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार मृत युवक इस क्षेत्र का रहने वाला नहीं है और उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। करंट से मौत होने की आशंका। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हैं। कुछ लोग इसे हत्या का मामला मान रहे हैं, तो वहीं कुछ लोगों का अनुमान है कि युवक की मौत बिजली के करंट लगने से भी हो सकती है। हालांकि, मौत का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचना मिलते ही सालेकसा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का पंचनामा कर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सालेकसा के अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात युवक की पहचान और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच कर रही है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल को कैबिनेट की मंजूरी, 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र; क्या है नंबर गेम?

संसद सत्र से पहले महाराष्ट्र में हलचल तेज, शिवसेना ने भी जारी की व्हिप; शिंदे ने सांसदों को मुंबई बुलाया

पापा, मुझे नहीं पता कैसे गिरा..., कोटा में चौथी मंजिल से गिरा NEET छात्र, इलाज के दौरान हुई मौत

ममता की याचिका पर बंगाल में नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति रद्द, कलकत्ता हाईकोर्ट ने स्पीकर को दिया 10 दिन का समय

INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल नहीं होंगी सुप्रिया सुले, डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष में रार!