सड़क अर्जुनी किसान मौत (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

खेत में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत; पत्नी 80% झुलसी, ग्रामीणों में आक्रोश

Sadak Arjuni Farmer Death: सड़क अर्जुनी के पांढरी गांव में खेत में टूटे बिजली तार की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। पत्नी 80% झुलसी, ग्रामीणों ने जांच और मुआवजे की मांग की।

आंचल लोखंडे

Farmer Dies Of Electric Shock: पांढरी गांव के किसान बापू कोरे (42) की 14 अगस्त को शाम करीब 5 बजे खेत में बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, खेत में विद्युत तार टूटकर गिरा था और उसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी की चपेट में आने से बापू कोरे की जान चली गई।

बापू कोरे को बिजली का झटका लगने की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी उन्हें बचाने के लिए दौड़ीं। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गईं और करीब 80 प्रश। झुलसने की जानकारी सामने आई है। गंभीर हालत में उनका उपचार जारी है। खेत में मेहनत कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले किसान की इस तरह मौत होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि विद्युत तारों की नियमित जांच और रखरखाव कितना गंभीरता से किया जाता है?

बचाने पहुंची पत्नी भी झुलसी, जांच की मांग

यदि तार पहले से क्षतिग्रस्त था, तो उसकी समय पर मरम्मत क्यों नहीं की गई? ग्रामीणों ने घटना की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। दुर्घटना के लिए वास्तव में कौन-सी परिस्थितियां जिम्मेदार थीं, विद्युत तार कब से टूटा हुआ था, इसकी जानकारी महावितरण को थी या नहीं तथा संबंधित कर्मचारियों ने समय पर घटनास्थल का निरीक्षण किया था या नहीं, इसकी जांच की मांग की जा रही है।

महावितरण की लापरवाही पर उठे सवाल

परिसर के संबंधित लाइनमैन तथा डी।वाई। के कार्य और जिम्मेदारी की भी जांच कर दोष पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ऐसी मांग ग्रामीणों ने की है। घटना के बाद कोरे परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मृतक बापू कोरे के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। साथ ही परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा गंभीर रूप से घायल पत्नी के इलाज का पूरा खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाए।

…लेकिन विभागों में क्यों असहमति? देश की पुरानी लाइब्रेरी की शिफ्टिंग में फंसा पेंच, सोमवार को SC में सुनवाई

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, केरल में कांग्रेस नेता की शिकायत पर खुली 20 साल पुरानी फाइल

पूर्व CBI निदेशक नागेश्वर राव की राजनीति में धमाकेदार एंट्री: सर्वजन सनातन पार्टी बनाकर मोदी को देंगे टक्कर!

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह