खड़े ट्रक से ट्रैवल्स की टक्कर 
गोंदिया

खड़े ट्रक से ट्रैवल्स की टक्कर, महिला की मौत, 43 यात्री घायल, धोबीसराड में NH-53 पर हुआ हादसा

Gondia Road Accident: गोंदिया जिले के देवरी तहसील में नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर खड़े ट्रक से ट्रैवल्स की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और 43 यात्री घायल हो गए।

आंचल लोखंडे

Nagpur Raipur Highway: नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 पर गोंदिया जिले के देवरी तहसील के ग्राम धोबीसराड परिसर में 5 दिसंबर की रात करीब 12.30 से 1 बजे के बीच ट्रैवल्स और खड़े ट्रक की जोरदार टक्कर में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 43 यात्री घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार देवरी के ग्रामीण अस्पताल में किया गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को पुलिस व ग्रामीणों की मदद से गोंदिया स्थित केटीएस जिला सामान्य अस्पताल भेजा गया।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से नागपुर की ओर जा रही ट्रैवल्स (क्रमांक CG 19 L 8001) देवरी क्षेत्र से गुजर रही थी। इसी दौरान ईंधन खत्म होने के कारण सड़क पर खड़े ट्रक (क्रमांक CG 04 NT 5096) से यह बस टकरा गई। हादसे के समय ट्रक का इंडिकेटर या कोई चेतावनी संकेतक चालू नहीं था, जिससे ट्रैवल्स चालक को ट्रक दिखाई नहीं दिया। टक्कर के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और उनकी चीख–पुकार सुनकर धोबीसराड ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

महिला की मौके पर ही मौत

इस दुर्घटना में ट्रैवल्स में सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक प्रवीण डांगे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में सहयोग किया।

ट्रैवल्स वाहन में आग लगने की घटना

पुलिस के अनुसार, इस हादसे में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस प्रशासन ने नागपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। देवरी पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है। उल्लेखनीय है कि इसी मार्ग पर 4 जून 2025 को भी ट्रैवल्स वाहन में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें चालक की सतर्कता से यात्रियों की जान बच गई थी।

चांद पर साथ चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को दिया मून बेस का न्योता

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे