नागपुर पुलिस कार्रवाई 6.68 लाख बरामद (सौजन्य- नवभारत)  
गोंदिया

नागपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: रीवा एक्सप्रेस में चोरी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह गिरफ्तार, 6.68 लाख बरामद

Gondia GRP News : नागपुर रेलवे पुलिस ने रीवा एक्सप्रेस में सो रहे यात्री के 6.68 लाख के जेवर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह को मध्य प्रदेश के कटंगी से दबोचा, बिहार और यूपी के 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए

रूपम सिंह

Crime Detection Branch Railway: नागपुर रेलवे पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ने चलती ट्रेनों में बढ़ती चोरी की वारदातों पर नियंत्रण लगाने और अपराधियों को दबोचने के लिए खास अभियान चलाने के निर्देश रेलवे पुलिस को दिए है। इन निर्देशों का पालन करते हुए रेलवे पुलिस दल ने चोरी की वारदातों को अंजाम देनेवाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 6.68 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद करने में सफलता प्राप्त की। 28 फरवरी को शिकायतकर्ता अमरावती निवासी नीलेश रायबोले यह अपनी पत्नी के साथ ट्रेन क्रमांक 11754 रीवा एक्सप्रेस के कोच क्र.B/3 की सीट क्र. 12, 16 पर रीवा से इतवारी जा रहे थे।

और वे यात्रा के दौरान सो गए, 1 मार्च को 1.30 बजे वे जागे और देखा कि उनके पास जो डॉली बैंग था, वह बर्थ के नीचे नहीं था। डॉली बैंग में 6,68,000 रुपये के सोने के गहने, पुराने कपड़े थे। शिकायतकर्ता की नींद का फायदा उठाकर सामान चोरी होने की शिकायत नागपुर रेलवे पुलिस स्टेशन, इतवारी में दर्ज कराई गई।

मध्य प्रदेश के कटंगी से पकड़े गए आरोपी

गुप्त मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी चोरी के जेवरों के साथ कटंगी मध्य प्रदेश क्षेत्र में है। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट गोंदिया स्टाफ के साथ कटंगी मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुए। कटंगी रेलवे पुलिस स्टेशन, मध्य प्रदेश की मदद से आरोपियों की पहचान मोहम्मद इम्तियाज मोह। अब्बास (48) बेगूसराय (बिहार), गोविंद कुमार महतो (32) बेगूसराय (बिहार), संतोष सत्यनारायण कौशल (44) रायबरेली (यूपी), टुन्ना छोटेलाल मंडल (50) मुंगेर (बिहार) निवासी के रूप में हुई और पूरे अंतरराज्यीय गिरोह को चोरी गए माल सहित हिरासत में लिया गया।

यह कार्रवाई रेलवे पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे, अपर पुलिस अधीक्षक दत्ताराम राठौर, उप विभागीय पुलिस अधिकारी पदुरंग सोनवणे के मार्गदर्शन में प्रभारी अधिकारी रेलवे पुलिस स्टेशन, गोंदिया, सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील उइके, क्राइम डिटेक्शन ब्रांच के किशोर ईश्वर, अरुण गोंदोले, विनोद खोबरागड़े, गिरीश राउत, गिरीश शेंदरे ने की। आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक सुनील उईके कर रहे हैं।

विवरण जानकारी
घटना स्थल ट्रेन क्र. 11754 रीवा एक्सप्रेस (कोच B/3)
बरामदगी ₹6,68,000 मूल्य के सोने के गहने और सामान
गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद इम्तियाज, गोविंद कुमार, संतोष कौशल, टुन्ना मंडल
आरोपियों का मूल स्थान बिहार (बेगूसराय, मुंगेer) और उत्तर प्रदेश (रायबरेली)
मुख्य अधिकारी एसपी मंगेश शिंदे, एपीआई सुनील उइके

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?