गोंदिया

मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण कार्य, किसानों के लिए एक नई उम्मीद

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण कार्य किसानों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आया है। यह सड़क किसानों की कृषि गतिविधियों को सुगम बनाएगी और उनके जीवन स्तर में सुधार लाएगी।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia News: महाराष्ट्र सरकार के प्रयासों से इन दिनों तहसील में मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण कार्य पूरे जोरशोर से चल रहे हैं. यह परियोजना खासतौर पर किसानों के आवागमन को सरल और सुगम बनाने के लिए शुरू की गई है, ताकि उन्हें अपनी कृषि संबंधित गतिविधियों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े.

राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घोषणा के बाद, मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण कार्य ने जोर पकड़ लिया है. इसके तहत सैकड़ों गांवों में सड़क निर्माण के कार्य को मंजूरी दी गई है. इस परियोजना को सरकार द्वारा किसानों के विकास और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता दी गई है.

प्रशासन ने इस परियोजना के तहत लाखों रु. की निधि खर्च करने का निर्णय लिया है.यहांयहां होगा सड़क निर्माणइस सड़क निर्माण कार्य का दायरा काफी व्यापक है और इसमें तहसील के कई प्रमुख गांवों को शामिल किया गया है. इनमें प्रमुख रूप से लिंबा तेढ़ा, तुमसर, हीराटोला, कालीमाटी, आंबेतलाव, गिधाडी, मोहाडी, बोरगांव, कवलेवाड़ा, बोटे, झांजिया, चोपा, तिल्ली, मोहगांव, तानुटोला, पालेवाड़ा गोवारीटोला, आसलपानी, तिमेझरी, हीरापुर, शहारवानी, गोंदेखारी, पिंडकेपार, सोनेगांव, बोडुंदा, मलपुरी, रामाटोला जैसे गांव शामिल हैं.

वहीं तहसील के बाकी गांवों के प्रस्ताव मंजूर होने है. कुछ ग्रामों में निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है, जबकि कुछ गांवों को इस कार्य के शुरू होने का इंतजार है.

गुणवत्ता पर देना होगा विशेष ध्यानइस परियोजना में प्रशासन ने सड़क की मजबूती पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है. मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण में इस बार खास तकनीकी बदलाव किए गए हैं. कार्य में सर्वप्रथम 80 एमएम व 40 एमएम बोल्डर का इस्तेमाल किया जाएगा और सड़क निर्माण के लिए मुरुम की दो लेयर का उपयोग होगा.

यह सुनिश्चित किया गया है कि सड़क का निर्माण मजबूत और टिकाऊ हो ताकि यह लंबे समय तक उपयोगी रहे.

बांधकाम विभाग की जिम्मेदारीइस निर्माण कार्य की देखरेख की जिम्मेदारी अब सार्वजनिक बांधकाम विभाग को सौंप दी गई है. विभाग के अधिकारी निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसानों को एक मजबूत और सुरक्षित सड़क मिल सके.

साथ ही, किसानों से यह अपील भी की गई है कि वे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

किसानों को होगी सहूलियतइस पगडंडी सड़क निर्माण के परिणामस्वरूप, किसानों को खेती के लिए बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें अपने कृषि उत्पादों को मंडी तक पहुंचाने में आसानी होगी.

साथ ही, उन्हें अपने दैनिक जीवन में भी आवागमन की सुविधा होगी, जो उनके जीवन स्तर में सुधार का कारण बनेगा. मातोश्री पगडंडी सड़क निर्माण परियोजना से संबंधित यह कार्य किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है.

इस परियोजना से न केवल उनके जीवन में आराम आएगा, बल्कि उनके लिए विकास के नए द्वार भी खुलेंगे. प्रशासन और सरकार द्वारा इस काम की गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर पूरी प्रतिबद्धता दिखाई गई है.

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते

ज्ञानेश कुमार पर लगेगा MCOCA! संजय राउत बोले- अमित शाह के छोटा शकील है मुख्य चुनाव आयुक्त

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का दांव, दोनों सदनों में नोटिस की तैयारी

Sikkim Landslide: पश्चिम सिक्किम के रिंबी में भारी भूस्खलन, मडस्लाइड का खतरा

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम