Free Health Camp सोर्सः प्रतिकात्मक फाइल फोटो - सोशल मीडिया) 
गोंदिया

मानेगांव में जी राम जी मजदूरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, उपसरपंच अजित मेश्राम की पहल

Lakhandur VB-G RAM G Workers News: भंडारा जिले के मानेगांव में मनरेगा मजदूरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। उपसरपंच की पहल पर मजदूरों की स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई।

महाराष्ट्र डेस्क

Lakhandur Health Camp News: मानेगांव में महाराष्ट्र ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनरेगा यानी जी राम जी योजना अंतर्गत कार्यरत मजदूरों के लिए चलाए जा रहे सामाजिक उपक्रम की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है। पिछले चार वर्षों से मजदूरों की सेवा में सक्रिय उपसरपंच अजित मेश्राम ने इस वर्ष भी मजदूरों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, भोजन और ठंडे शरबत की व्यवस्था की।

गांव में वर्तमान में मनरेगा के विभिन्न कार्य चल रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन लगभग 200 से 225 मजदूर कार्यरत हैं। भीषण गर्मी और मजदूरों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उपसरपंच अजित मेश्राम ने कार्यस्थल पर ही स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कराया। शिविर में मजदूरों का ब्लड प्रेशर, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच निशुल्क की गई। साथ ही सभी मजदूरों को पौष्टिक भोजन और ठंडे शरबत का वितरण भी किया गया।

मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण और पौष्टिक भोजन

कार्यस्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए लाखनी पंचायत समिति के खंड विकास अधिकारी संदीप पानतावने ने उपसरपंच अजित मेश्राम का पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि जिले में मानेगांव स। ऐसा एकमात्र गांव है, जहां मनरेगा मजदूरों की सुविधा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए सीधे कार्यस्थल पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाता है।

कार्यस्थल पर लगा हेल्थ कैंप

स्वास्थ्य मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका कार्यक्रम में पंचायत समिति सभापति अश्विनी मोहतुरे, उपसभापति सुनील बांते तथा गांव की सरपंच आशा सिंगनजुडे भी उपस्थित थीं। मजदूरों ने भी उपसरपंच द्वारा दिखाई गई आत्मीयता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की पहल मजदूरों के स्वास्थ्य और मनोबल को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी