महाराष्ट्र टेट (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो) 
गोंदिया

MAHA TET 2025: गोंदिया में 8,468 उम्मीदवार होंगे शामिल, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं

Maharashtra TET Exam 2025: गोंदिया में 23 नवंबर को होने वाली MAHATET 2025 परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष रहे, इसके लिए जिलाधीश प्रजीत नायर ने सख्त निर्देश जारी किए।

प्रिया जैस

Gondia District Collector: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHATET)-2025 जिले में 23 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उक्त परीक्षा योजनाबद्ध और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जाए ऐसे निर्देश जिलाधीश प्रजीत नायर ने जिलाधीश कार्यालय सभागृह में MAHATET-2025 के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए।

बैठक में जिप सीईओ मुरुगानंथम, शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) विशाल डोंगरे, उप शिक्षा अधिकारी(माध्यमिक) ज्ञानेश्वर दिघोरे, DIAT प्राचार्य राजकुमार हिवारे और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। नायर ने कहा कि उक्त परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित विभाग आवश्यक सावधानी बरतें, तथा परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की देरी न हो, यह सुनिश्चित करें। परीक्षा अवधि में गोपनीयता और सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।

परीक्षा केंद्रों में पैनी नजर

परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड और पुलिस की मौजूदगी हो। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, वाईफाई सिग्नल, जैमर आदि प्रतिबंधित हों, परीक्षा केंद्र पर सभी भौतिक सुविधाएं, मानव बल की नियुक्ति, शौचालयों की साफ-सफाई, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए अलग से सुविधाएं उपलब्ध हों, तथा इन सभी सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में केंद्र संचालकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जाए, ऐसे सुझाव नायर ने इस अवसर पर दिए।

अफवाहों पर ध्यान न दें : जिलाधीश

जिलाधीश नायर द्वारा निर्देश दिया गया कि जिला स्तर पर एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए और उसमें वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए गोंदिया तहसील कार्यालय की दो मोबाइल टीमें तैयार रखने के लिए तहसीलदारों को आदेश दिया गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा सामग्री सावधानीपूर्वक एकत्रित की जाए। जिलाधीश ने परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की भी अपील की।

परीक्षा केंद्रों और उम्मीदवारों की जानकारी

गोंदिया जिले में, MAHA TET 2025 परीक्षा 23 नवंबर 2025 को जिला मुख्यालय के कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इन परीक्षा केंद्रों में से 16 परीक्षा केंद्रों पर सुबह और दोपहर के सत्र में परीक्षा होगी और एक परीक्षा केंद्र पर दोपहर के सत्र में परीक्षा होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस परीक्षा की पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। बैठक में बताया गया कि महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद, पुणे द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार दिव्यांग उम्मीदवारों को सुविधाएं प्रदान करने की सलाह दी गई है।

  • कुल परीक्षा केंद्र - 17
  • परीक्षा तिथि - 23 नवंबर
  • पेपर-1 के उम्मीदवार - 4,169
  • पेपर-2 के उम्मीदवार - 4,299
  • कुल उम्मीदवार - 8,468

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास

खेल दिवस पर पीएम मोदी करेंगे युवाओं से खास बातचीत, 1500 से ज्यादा संस्थानों में होगा खेलो इंडिया डायलॉग

Weather Update: देशभर में छाया साइक्लोनिक सर्कुलेशन, UP-बिहार समेत 26 राज्यों में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार

PM मोदी के इंटरव्यू पर रिजिजू का बड़ा दावा, बोले- इतने इंटरव्यू किसी PM ने नहीं दिए, मीडिया पर भी साधा निशाना

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट