LPG shortage (सोर्स- फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, भीषण गर्मी में भंडारा के उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Nana Patole News: लाखनी तहसील में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के कारण उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में घंटों लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों के बाहर महिलाओं और पुरुषों की भीड़ है।

महाराष्ट्र डेस्क

Lakhani LPG Crisis News: लाखनी तहसील में घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत उत्पन्न हो गई है, जिसके चलते उपभोक्ताओं को सिलेंडर प्राप्त करने के लिए घंटों तक तेज धूप में कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है। शहर की गैस एजेंसियों के बाहर महिला और पुरुष उपभोक्ताओं की लंबीलंबी कतारें देखी जा रही है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी व्याप्त है। इस गंभीर स्थिति को लेकर विधायक नाना पटोले ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक और प्रशासनिक नीतियों के कारण आज आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बाजार में केवल घरेलू गैस ही नहीं, बल्कि पेट्रोल और डीजल की भी भारी कमी महसूस की जा रही है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की लंबी कतारें लगी हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का हाल बेहाल

जिले में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। इसके बावजूद गैस एजेंसियों के बाहर खड़े उपभोक्ताओं के लिए न तो पीने के पानी की व्यवस्था की गई है और न ही छांव की कोई सुविधा उपलब्ध है।

चूल्हे की ओर लौट रहे लोग

गर्मी के मौसम में महिलाओं को जंगल या खेतों से लकड़ी इकट्ठा कर चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस एजेंसियों में स्टॉक नहीं होने की बात कहकर वितरण कुछ घंटों में बंद कर दिया जाता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लाखनी शहर और आसपास के क्षेत्रों में गैस तथा ईंधन की आपूर्ति जल्द से जल्द सुचारु की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत