Digital Ticketing RailOne App: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों को आधुनिक, त्वरित व सुविधाजनक डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में विकसित रेलवन पेप यात्रियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पिछले वर्ष जुलाई में प्रारंभ किए गए इस एकीकृत मोबाइल ऐप को देशभर में अब तक करोड़ों लोग डाउनलोड कर चुके हैं तथा इसका उपयोग लगातार बढ़ रहा है। इस ऐप के माध्यम से यात्री आरक्षित, अनारक्षित व प्लेटफॉर्म टिकटों की आसानी से बुकिंग कर सकते हैं, साथ ही टिकट रद्दीकरण व रिफंड की प्रक्रिया भी बेहद सरल व तुरंत रूप में उपलब्ध है।
यात्रियों को पीएनआर स्टेटस, वेटिंग स्थिति, लाइव ट्रेन रनिंग स्टेटस, ट्रेन के आगमन व प्रस्थान समय, प्लेटफॉर्म नंबर तथा कोच पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां भी रियल टाइम में प्राप्त होती है। सुरक्षित, सुविधाजनक व तेज डिजिटल भुगतान सुविधा उपलब्ध कराता है। सुविधाजनक डिजिटल टिकटिंग सुविधा मिलने के कारण यात्रियों का समय व श्रम दोनों की बचत हो रही है तथा टिकट काउंटरों में भीड़ व लंबी कतारों से राहत मिल रही है।
यात्री कहीं से भी अपने मोबाइल के माध्यम से आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यह ऐप पारदशी व कैशलेस टिकटिंग व्यवस्था को बढ़ावा देने के साथ-साथ खुल्ले पैसे व फेक करेंसी जैसी समस्याओं से भी राहत प्रदान कर रही है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह ने कहा है कि "रेलवन एप भारतीय रेल की डिजिटल सेवाओं को एक मंच पर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे यात्रियों को तेज, पारदर्शी व सुविधाजनक सेवाएं मिल रही है, इसके माध्यम से यात्रियों को डिजिटल टिकटिंग व आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें:- शिवसेना UBT के बाद अब टूटेगी शरद पवार की NCP, शिंदे के नक्शेकदम पर सुनेत्रा पवार? चौंकाने वाला खुलासा
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर महल द्वारा रेलवन ऐप के प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है मंडल के प्रमुख स्टेशनों के बुक्रिम कार्यालयों में रेलवन ऐप के फलेक्स, बैनर व पोस्टर प्रदर्शित किए गए है। प्रमुख स्टेशनों पर उद्धोषणा प्रणाली के माध्यम से यात्रियों को ऐप की जानकारी दी जा रही है। स्टेशनों के बुकिंग काउंटर में लगे रेलयन पेप स्टिकरों पर प्रदर्शित क्यूआर कोड को स्कैन करके रेलवन ऐप डाउनलोड कर सकते हैं अगवा टिकट भी बुक कर सकते हैं।।