Tree Plantation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
गोंदिया

वृक्षधरा फाउंडेशन का भव्य पौधारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

Vrikshdhara Foundation: गोंदिया के फत्तेपुर में वृक्षधरा फाउंडेशन और शाला व्यवस्थापन समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia Tree Plantation: पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से वृक्षधरा फाउंडेशन व शाला व्यवस्थापन समिति, फत्तेपुर के संयुक्त तत्वावधान में जिला परिषद विद्यालय, फत्तेपुर गोंदिया परिसर में भव्य पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों, विद्यार्थियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। प्रमुख अतिथि जिप कृषि व पशुसंवर्धन सभापति दीपा सुधीर चंद्रिकापुरे, पूर्व जिप सभापति व पंस सदस्य शैलजा सोनवाने ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया।

अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का आह्वान किया। यह आयोजन शाला व्यवस्थापन समिति के सदस्य किशोर अंबुले ने किया था। कार्यक्रम में ग्रापं फत्तेपुर के सभी ग्रापं सदस्य, शाला व्यवस्थापन समिति सदस्य, आंगनवाड़ी सेविकाएं, शिक्षकशिक्षिकाएं, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, वृक्षधरा फाउंडेशन के पदाधिकारी, सदस्य व स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

पर्यावरण बचाने का संदेश

पौधारोपण के दौरान विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों व उपस्थित नागरिकों को पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल, जल संरक्षण तथा स्वच्छ व हरित पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सभी लोगों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण, वृक्ष संवर्धन व प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली।

वृक्षधरा फाउंडेशन ने विद्यार्थियों के साथ लगाए पौधे

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण व संवर्धन करना प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम से कम एक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसका पालनपोषण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित व सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है। जलवायु परिवर्तन, बढ़ते प्रदूषण और घटते हरित क्षेत्र जैसी गंभीर चुनौतियों का समाधान व्यापक जनभागीदारी से ही संभव है।

स्वच्छता अभियान के बुरे हाल

इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश के दिनों में स्वच्छता अभियान के बुरे हाल है। कई दिनों से नाली सफाई नहीं हो रही है, साथ ही कूड़े कचरे का साम्राज्य बना हुआ है। वहीं खुले में शौच विधि फिर से शुरू हो गई है। स्वच्छ भारत अभियान के नियमों पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM