गोंदिया वाहन चालकों पर कार्रवाई  (सोर्सः सोशल मीडिया)
गोंदिया

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोंदिया में 7 महीने में 32,688 वाहन चालकों पर कार्रवाई

Gondia Traffic Challan: गोंदिया में जनवरी से जुलाई तक 32,688 ट्रैफिक नियम उल्लंघन के मामलों में कार्रवाई हुई। वाहन चालकों से 4.13 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।

आंचल लोखंडे

Traffic Violations Gondia: गोंदिया शहर सहित जिले में वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। यातायात पुलिस की लगातार कार्रवाई के बावजूद नियमों का उल्लंघन कम होता नजर नहीं आ रहा है। इस वर्ष 1 जनवरी से 31 जुलाई तक महज सात माह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 32, 688 मामलों में कार्रवाई की गई। वाहन चालकों पर कुल 4 करोड़ 13 लाख 41 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया।

नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने, अवैध पार्किंग पर रोक लगाने तथा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। आंकड़े नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की संख्या को चिंताजनक दर्शाते हैं। ओवरस्पीड के 163 मामलों में 32 लाख 54 हजार रु., बिना इंश्योरेंस वाहन चलाने के 109 मामलों में 2 लाख 22 हजार रु तथा फैंसी नंबर प्लेट के 96 मामलों में हजार रु. का जुर्माना किया गया।

सबसे अधिक आए रांग साइड के मामले

सबसे अधिक रांग साइड वाहन चलाने के 19 हजार 23 मामले सामने आए। इन पर 1 करोड़ 36 लाख 79 हजार 800 रु. का जुर्माना लगाया गया। यातायात में बाधा उत्पन्न करने के 2 हजार 730 मामलों में 74 लाख 56 हजार 200 रु. तथा ट्रिपल सीट वाहन चलाने के 3 हजार 191 मामलों में 31 लाख 91 हजार रु. का जुर्माना वसूला गया। सिग्नल तोड़ने के 3 हजार 218 मामलों में 86 लाख 3 हजार रु., मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने के 955 मामलों में 16 लाख 35 हजार रु. तथा हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करने के 1 हजार 830 मामलों में 17 लाख 31 हजार 348 रु. का जुर्माना लगाया गया।

नियमों का पालन सुरक्षा के लिए जरूरी

गोंदिया जिला यातायात नियंत्रण कक्ष पुलिस निरीक्षक नागेश भास्कर ने कहा कि यातायात व्यवस्था को अधिक अनुशासित व सुरक्षित बनाने के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई के साथ ही उन्हें यातायात नियमों का महत्व समझाने पर भी जोर दिया जा रहा है। यातायात नियम प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए हैं। वाहन चालकों को केवल जुर्माने के डर से नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करना चाहिए।

नाबालिग वाहन चालकों पर भी कार्रवाई

नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने के 25 मामलों में 12 लाख 5 हजार रु. का जुर्माना लगाया गया। वहीं, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर वाहन चलाने के 1 हजार 348 मामलों में 13 लाख 48 हजार रु. का जुर्माना किया गया।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

PM मोदी के 25 साल और 2029 का मेगा प्लान: नई जिम्मेदारियों की रूपरेखा होगी तैयार, क्या बदल जाएगी BJP की चाल?