Naxal Rehabilitation (सोर्सः एआय जनरेटेड फोटो- सोशल मीडिया) 
गोंदिया

गोंदिया में आत्मसमर्पित माओवादी जोड़े की शादी, पुलिस मुख्यालय बना नई जिंदगी का साक्षी

Former Naxalite Marriage: गोंदिया जिले में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे दो पूर्व माओवादी पांडु पुसु वड्डे उर्फ गोलू और सैवंती पंधरे उर्फ संगीता विवाह बंधन में बंध गए।

महाराष्ट्र डेस्क

Gondia Police: गोंदिया जिले में हाल ही में 15 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है और उन्हें गोंदिया के पुलिस मुख्यालय कारंजा में पुलिस कॉलोनी में रखा गया है। आत्मसमर्पित सदस्यों में से पांडु पुसु वड्डे उर्फ गोलू और सैवंती रायसिंग पंधरे उर्फ संगीता एक साथ शाश्वत जीवन के बंधन में बंध गए।

पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने उनके विवाह समारोह को मंजूरी दी और पुलिस मुख्यालय में उनकी शादी कराई। कांकेर छत्तीसगढ़ के तिरलागढ़, पखांजूर निवासी पांडू पुसू वड्डे 37 माओवादी संगठन में गोलू नाम से जाना जाता था। वह दर्रेकसा क्षेत्र में सीपीआई माओवादी संगठन में डिविजनल कमेटी सदस्य डीवीसीएम के पद पर कार्यरत था।

आत्मसमर्पित माओवादियों का विवाह बना मिसाल

बालाघाट मध्यप्रदेश के राशिमेटा, बैहर निवासी सैवंती रायसिंग पंधरे 36 माओवादी संगठन में संगीता नाम से जानी जाती थी। वह दर्रेकसा क्षेत्र कमेटी में क्षेत्र कमेटी सदस्य एसीएम के रुप में कार्यरत थी। कई वर्षों तक हिंसा, संघर्ष और अनिश्चितता के माहौल में रहने के बाद, दोनों ने 28 नवंबर 2025 को गोंदिया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करके मुख्यधारा में लौटने का साहसी निर्णय लिया।

आत्मसमर्पित माओवादी दंपती ने शुरू की नई जिंदगी

यह विवाह सिर्फ दो व्यक्तियों का मिलन नहीं है बल्कि हिंसा पर शांति, भय पर विश्वास और निराशा पर आशा की विजय है। विवाह समारोह में परिवार, रिश्तेदार, स्थानीय नागरिक और पुलिस अधिकारी/अंमलदार शामिल हुए। प्रशासन के लगातार प्रयासों का परिणाम पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे की संकल्पना व प्रभारी पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में परिवर्तन और नई जीवन यात्रा का प्रतीक एक हृदयस्पर्शी और प्रेरक विवाह समारोह आयोजित किया गया। यह संबंध सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पुलिस विभाग व जिला प्रशासन के लगातार प्रयासों का परिणाम है। यह एक प्रेरणादायक उदाहरण है कि अगर समाज द्वारा सही अवसर, मार्गदर्शन और स्वीकृति दी जाए तो हिंसक विचारधाराओं से प्रभावित लोग भी शांति का मार्ग अपना सकते हैं और समाज के जिम्मेदार सदस्य बन सकते हैं।

आवश्यक समन्वय और सहयोग प्रदान

विवाह समारोह पुलिस मुख्यालय के प्रेरणा सभागृह में शांतिपूर्ण माहौल और बिना किसी अप्रिय घटना के सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रभारी पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, पुलिस निरीक्षक नक्सल सेल प्रमोद भातनाते, रिजर्व पुलिस निरीक्षक राजेश सरोदे, पुलिस उपनिरीक्षक नक्सल सेल श्रीकांत हत्तीमारे, नक्सल ऑपरेशन सेल देवरी के मल्लिकार्जुन वासुदेव, साथ ही नक्सल सेल गोंदिया, इंटर सेल देवरी, सी60 स्क्वाड और पुलिस मुख्यालय गोंदिया के पुलिस स्टाफ ने आवश्यक समन्वय और सहयोग प्रदान किया।

मुख्य धारा में लाने की प्रक्रिया शुरू

सरकार के आत्मसमर्पण व पुनर्वसन योजना के तहत आत्मसमर्पित माओवादियों के आधार कार्ड, इलेक्शन कार्ड, बैंक खाता व अन्य कई आवश्यक दस्तावेज तैयार करना, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथसाथ उनके पुनर्वास से संबंधित अन्य कार्रवाई कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में लाने की प्रक्रिया चल रही है।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते